फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हर वार्ड जीतने की रणनीति बनाएं भाजपाई

हर वार्ड जीतने की रणनीति बनाएं भाजपाई

Fri, 10 Nov 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 10 Nov 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
हर वार्ड जीतने की रणनीति बनाएं भाजपाई
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते महेंद्र नाथ पांडेय। - फोटो : Amar Ujala
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और गोरखपुर निकाय चुनाव प्रभारी रामनरेश अग्निहोत्री की मौजूदगी में हर वार्ड का चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है। मेयर के चुनाव में एतिहासिक जीत का संदेश पूरे देश में गूंजेगा। इसका असर गुजरात के विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर में मेयर का चुनाव चार बार हुआ है। इनमें से तीन बार भाजपा जीती है। इस बार भी मेयर पद के प्रत्याशी सीताराम जायसवाल की जीत एतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा नगर निगम बोर्ड में बहुमत हासिल करना है। इसके लिए कार्यकर्ता, पदाधिकारी जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद देश में गोरखपुर का मान बढ़ा है या नहीं? इसका जवाब कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी ने सांसद के रूप में गोरखपुर को खाद कारखाना, एम्स का तोहफा दिलाया था। अब वह मुख्यमंत्री हैं। विकास की तमाम परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास कर चुके हैं। योगी सरकार में गोरखपुर का कायाकल्प होगा। शिक्षा और रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक, नगर निगम चुनाव के संयोजक डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, डॉ. सत्या पांडेय, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पीके मल्ल, सहजनंद राय, राकेश सिंह पहलवान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिन्हा, पुष्पदंत जैन, चिरंजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब रहीं ज्यादातर महिला प्रत्याशी
कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर निगम के 70 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों को भी बुलाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में सबका परिचय हुआ तो महिला प्रत्याशियों के नदारद रहने की पोल खुल गई। जैसे ही महिला प्रत्याशी का नाम लिया गया, वैसे ही उनके पति या फिर पारिवारिक सदस्य खड़े हो गए। इस पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई। कहा कि सभी महिला प्रत्याशियों को आना चाहिए था। महिला प्रत्याशी की जगह पुरुषों के सम्मेलन में आने की प्रथा ठीक नहीं है।

दूल्हे की बात पर लगे ठहाके
नगर निकाय चुनाव प्रभारी और मैनपुरी से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने सम्मेलन का माहौल सामान्य बनाया। माइक पकड़ते ही वह बोले हम सब जिस सीताराम जायसवाल (मेयर पद के प्रत्याशी) की बारात में आए हैं, सबसे पहले उनका स्वागत किया जाना चाहिए। यह सुनते ही कार्यकर्ता ठहाके लगे। इसके बाद प्रभारी ने संगठित होकर चुनाव लड़ने का गुरुमंत्र दिया।


प्रबल, सचिन भाजपा में शामिल
कार्यकर्ता सम्मेलन में दूसरे दल से आने वालों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सबका माला पहनाकर स्वागत किया। आप के प्रबल प्रताप शाही और सपा के सचिन जायसवाल ने भी भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed