{"_id":"59fb769d4f1c1b6e548ba66c","slug":"191509652125-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस्केटबाल में गोरखपुर ने बरेली को मात दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉस्केटबाल में गोरखपुर ने बरेली को मात दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर ने बरेली को हराकर मैच जीता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय सीनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को मंडल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। गोरखपुर मंडल का सामना बरेली मंडल से हुआ, इसमें गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 अंक बनाए और बरेली (28) को मात दी। गोरखपुर के अटल राय नें 16 अंक बनाकर कर टीम को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इसके पहले इलाहाबाद और फैजाबाद के बीच हुए मुकाबले में इलाहाबाद ने 21- 6 से जीत दर्ज की, लखनऊ ने झांसी को 47 -17, वाराणसी ने मुरादाबाद को 62 -42 अंक से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में अभिषेक के 23 अंक की बदौलत इलाहाबाद ने सहारनपुर को 55-23 अंक से पराजित किया। वहीं झांसी ने बस्ती को 38-12 से पराजित किया। बस्ती के भुवनेश्वर ने टीम के लिए 12 अंक हासिल किए।