फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूनिवर्सिटी में हुआ शिक्षकों का सम्मान

यूनिवर्सिटी में हुआ शिक्षकों का सम्मान

Sat, 16 Sep 2017 08:27 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में हुआ शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ ने शनिवार को कन्वेंशन सेंटर में शैक्षिक सत्र 2016-17 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि प्रो. राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश की दशा एवं दिशा शिक्षक ही तय कर सकता है। अध्यापक कभी अवकाश प्राप्त नहीं करता है और अपने जीवन में सदैव ज्ञान का संचय, संचार एवं विस्तार करता रहता है। विज्ञान संकाय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. हरिशंकर शुक्ल ने शिक्षण कार्य को जीवनयापन के लिए अंगीकार किए जाने वाली सभी वृत्तियों में सर्वश्रेष्ठ बताया। इलाहाबाद बैंक के उपमहाप्रबंधक आनंद कृष्ण ने कार्यक्रम की सहभागिता को गौरव बताया। कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने शिक्षक को ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का समन्वित कृति बताया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। फिर प्रख्यात शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन महामंत्री प्रो. उमेश यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ध्यानेन्द्र नारायण दुबे ने किया।


ये हुए सम्मानित
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद, गणित विभाग के प्रो. हरिशंकर शुक्ल, प्रो. जेपी विश्वकर्मा, भौतिकी विभाग के प्रो. मिहिर राय चौधरी, मनोविज्ञान विभाग के प्रो. प्रेम सागर नाथ तिवारी, ललित कला एवं संगीत विभाग के डॉ. भारत भूषण, वाणिज्य विभाग के प्रो. एमसी गुप्त, विधि विभाग के प्रो. जितेंद्र कुमार तिवारी, अरविंद कुमार मिश्र एवं प्रो. राजकिशोर पाठक सहित कुल 10 अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed