फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जाति-धर्म के नाम पर गुमराह कर रही भाजपा : प्रियंका

जाति-धर्म के नाम पर गुमराह कर रही भाजपा : प्रियंका

Fri, 17 May 2019 12:43 AM IST
maharajganj Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जाति-धर्म के नाम पर गुमराह कर रही भाजपा : प्रियंका
सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करती राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। भाजपा जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है। लोगों को आपस में लड़ाकर और नफरत फैला कर सत्ता हासिल करना चाहती है। जहां सब कुछ ठीक है वहां महापुरुषों की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। हर ओर अराजकता का माहौल है। चुनाव आयोग को कमजोर कर लोकतंत्र को आघात पहुंचाया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि केंद्र में मजबूत सरकार है, लेकिन यह हकीकत नहीं है। मोदी सरकार अंहकार में चूर है। ये बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन


गणेश शंकर विद्यार्थी समारक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सभा में प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती। वह लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। सरकार सिर्फ झूठे वादे कर रही है, विकास का दावा किया जा रहा है, लेकिन जनता के हित में कोई काम नहीं हो रहा है। 56 इंच का सीना ताने रहने वाले प्रधानमंत्री किसानों, मजदूरों और नौजवाों को अपने पांच साल के विकास कार्यों का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। मंच से किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मोदी दिल्ली पहुंचने पर किसानों से मिलते तक नहीं। उनके पास अपने अन्नदाताओं से मिलने का समय नहीं होता, लेकिन बिरयानी खाने पाकिस्तान चले जाते हैं।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि यह पुलवामा में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी की धरती है। यहां झूठ और नफरत की राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा की योजनाएं और दावे खोखले हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। पीएम ने नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन पांच साल में उन्होंने पांच करोड़ लोगों की नौकरी छीन ली। किसान बीमा के दस हजार करोड़ उद्योगपतियों की जेब में डाल चुके हैं। यूपी के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योग-धंधों को चौपट कर दिया। पांच लाख लोगों की रोजी-रोटी छिन गई। ऐसे लोग जब शहर से निराश होकर गांव लौटे तो यहां मनरेगा में भी रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस नेता ने लोगों से ऐसी सरकार बनाने का आह्वान किया जो सबके साथ न्याय करे। कहा कि कांग्रेस जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती। वह विकास की राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed