{"_id":"5c018b08bdec2241c465c1f0","slug":"181543605000-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में इस महीने एक लाख करोड़ का निवेश: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में इस महीने एक लाख करोड़ का निवेश: योगी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो के साथ
सभी केंद्र
यूपी में इसी महीने एक लाख करोड़ का निवेश : योगी
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ बनेगा औद्योगिक गलियारा
एक्सप्रेस वे पर 1500 करोड़ रुपये का निवेश होगा
भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों का हित प्रभावित नहीं होगा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस महीने यूपी में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसका खाका तैयार है। प्रदेश में 1045 उद्यमियों ने निवेश के लिए समझौता किया है। अब उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। इसमें 1500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। किसानों का हित प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखकर भूमि की व्यवस्था की जा रही है। देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे का लिंक गोरखपुर से होगा। गीडा की तरह ही नया औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा। यही नहीं, उद्योग लगाने वालों को सरकार ऋण भी उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ के भवन का भी शिलान्यास किया। साथ ही कहा कि गुरु गोरक्षनाथ का प्रभाव झोपड़ी से लेकर राजवंश तक था। शोधपीठ की स्थापना से देश की आध्यात्मिक परंपरा को नया आयाम मिलेगा। देर शाम मुख्यमंत्री ने गैलेंट इस्पात के विस्तारीकरण और निवेश समारोह में हिस्सा लिया और कहा कि यूपी में अब कानून का राज है। निवेश का बेहतर माहौल बन चुका है। इसका फायदा देश, विदेश के उद्यमी उठा रहे हैं। सपा, बसपा के शासनकाल में ऐसा नहीं था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। उद्यमी निवेश करने से कतराते थे। शहर के उद्यमी चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने अगले चार साल में निवेश बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। यह गोरखपुर के विकास में बड़ा योगदान है।
विकास की ऊंचाइयों को छूएगा गीडा
गीडा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि गीडा औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। पूर्वांचल की आबादी आठ करोड़ है। गोरखपुर हवाई और फोरलेन से जुड़ चुका है। उद्योग स्थापित होने से रोजगार की संभावना बढ़ेगी। पूर्वांचल के युवाओं को राज्य में ही नौकरी मिलेगी। उन्हें पलायन नहीं करना पड़ेगा। धुरियापार में 1200 करोड़ की लागत से एथेनाल प्लांट बनाया जा रहा है। इसका शिलान्यास दिसंबर में होगा।
विज्ञापन
नेपाल, बिहार का सेंटर है गोरखपुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर को नेपाल और बिहार का सेंटर कहा जा सकता है। नारे से विकास नहीं होता है। हर हाथ को काम की जरूरत होती है। गीडा का प्रयास सकारात्मक है। उद्यमियों की छोटी-छोटी समस्याएं भी हल की जा रही हैं। उद्यमियों को भी गीडा के आसपास की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। जब आसपास के लोगों को काम और सुविधा मिलेगी तो उनका सहयोग अच्छा रहेगा। सहजनवां क्षेत्र में पहले गोलियां चलती थीं, अब 500 से ज्यादा उद्योग हैं।
संदीप को मिलेगा 10 हजार का पुरस्कार
गीडा का लोगो बनाने वाले संदीप सिंह को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसका एलान शुक्रवार को गीडा की तरफ से किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगो की तारीफ की।
नए साल से चलेगी एम्स की ओपीडी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर एम्स की ओपीडी नए साल से शुरू हो जाएगी। ओपीडी और पैथालॉजी भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 2020 से ही एमबीबीएस के 100 विद्यार्थियों को दाखिला देने का इरादा है। 2022 तक एम्स के सभी विभाग काम करने लगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद कारखाना भी 2020 तक शुरू हो जाएगा। इसके बाद पूर्वांचल के किसानों के सामने खाद का संकट नहीं होगा।