फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पटना, लखनऊ में भी गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा

पटना, लखनऊ में भी होगी गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा

Fri, 30 Mar 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 30 Mar 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
पटना, लखनऊ में भी गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा का केंद्र पटना, लखनऊ समेत गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात शहरों में होगी। बीए, बीएससी, बीसीए, बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन दो अप्रैल से शुरू होंगे।
विज्ञापन


10 मई को बीकॉम प्रवेश के साथ परीक्षाओं का शुभारंभ होगा। 24 मई तक कोर्स के मुताबिक परीक्षाओं के दिन निर्धारित किए गए हैं। यूनिवर्सिटी कैंपस समेत 306 कॉलेजों की एक लाख 72 हजार सीटें इसी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी। सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से प्रवेश जुड़ी सभी जानकारियां वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
पटना, लखनऊ, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती।

गलत जवाब पर नहीं कटेंगे नंबर
वार्षिक परीक्षाओं में 450 नंबर के 150 प्रश्न अभ्यर्थियों से पूछे जाएंगे, जिसका स्तर इंटरमीडिएट होगा। हर सही जवाब के लिए उन्हें तीन नंबर मिलेंगे। वहीं गलत जवाब केे नंबर नहीं कटेंगे। भाषा को छोड़कर सभी सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। हर सवाल के चार वैकल्पिक जवाब होंगे। सही उत्तर का चयन कर अभ्यर्थी को उसके सामने मौजूद वृत्त को काले या नीले रंग के पेन से भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए प्रवेश में इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल
1. भाषा ज्ञान-   30 प्रश्न
2. सामान्य अध्ययन - भारतीय इतिहास, दर्शन एवं संस्कृति -   25 प्रश्न
3. भारत देश एवं लोग -15 प्रश्न
4. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम -15 प्रश्न
5. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था -15 प्रश्न
6. भारतीय सामाजिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था -15 प्रश्न
7. भारतीय अर्थशास्त्र - कृषि, उद्योग व्यापार एवं पंचवर्षीय योजनाएं -10 प्रश्न
8. महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय समकालीन घटनाओं और खेलकूद पर आधारित -25 प्रश्न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed