फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   उपचुनाव : नामांकन आज से, प्रत्याशी अभी तय नहीं

उपचुनाव : नामांकन आज से, प्रत्याशी अभी तय नहीं

Mon, 12 Feb 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Feb 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
उपचुनाव : नामांकन आज से, प्रत्याशी अभी तय नहीं
चुनाव की तैयारी बैठक करते डीएम। - फोटो : Amar Ujala
सदर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रि या शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी किसी भी प्रमुख दल की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि 15 के बाद ही नामांकन में तेजी आएगी। 20 फरवरी तक कोई भी प्रत्याशी सुबह 11 से तीन बजे तक पर्चा दाखिल कर सकेगा। 11 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि 14 मार्च को नतीजे आएंगे। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह सीट खाली चल रही है।
विज्ञापन


नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में होगा। इसे लेकर सोमवार को देर शाम तक बैरिकेडिंग का काम चलता रहा। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होंगे। कोई भी प्रत्याशी तीन वाहन से अधिक लेकर कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकेगा। राजनीतिक दल के प्रत्याशी को नामांकन के लिए एक प्रस्तावक, जबकि निर्दल को 10 प्रस्तावकों की जरूरत होगी। इसी तरह सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को जमानत राशि के तौर पर 25 हजार, जबकि बाकी सभी को 12,500 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


इस लोकसभा क्षेत्र के तहत पांच विधानसभाएं कैंपियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण और सहजनवां विधानसभा आती हैं। आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी होते ही इन पांचों विधानसभा के साथ ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सदर लोकसभा क्षेत्र के 2141 बूथ पर 19.49 लाख मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 8816 मतदाता हाल ही में समाप्त हुए पुनरीक्षण अभियान में जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन: 13 फरवरी
नामांकन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच: 21 फरवरी
नाम वापसी: 23 फरवरी
मतदान: 11 मार्च
मतगणना: 14 मार्च

चाय से चुनावी सभा तक पर रहेगी कैमरे की नजर
उपचुनाव में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के हर खर्च पर जिला प्रशासन की नजर रहेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने वीडियो अवलोकन और निगरानी टीम गठित की है। मंगलवार से ये दोनों टीमें सक्रिय कर दी जाएंगी। नामांकन के साथ ही संबंधित प्रत्याशी के खर्च की निगरानी शुरू हो जाएगी। प्रत्येक प्रत्याशी को एक खर्च रजिस्टर बनाने के साथ ही चुनावी खर्च के लिए अलग से बैंक में खाता खोलना होगा। उन्हें व्यय अनुवीक्षण सेल को रोजाना के खर्च का ब्यौरा देना होगा। डीएम ने सीटीओ नंदकिशोर धर द्विवेदी को इस सेल का नोडल अफसर बनाया है। हर विधानसभा के लिए अलग-अलग अवलोकन और निगरानी टीमें बनाई गई हैं। निगरानी टीमें विभिन्न आयोजनों, कार्यक्रमों, घटनाओं में इस्तेमाल किए गए वाहनों, कुर्सियों, फ र्नीचर, लाइट, लाउडस्पीकर, पोस्टर, बैनर, कटआउट व सभी वक्ताओं द्वारा दिए जा रहे भाषण तथा आयोजनकर्ताओं द्वारा किसी और मद पर भी संभावित व्यय की रिकार्डिंग करेंगी। बाद में अवलोकन टीम, सीडी देखकर खर्च का ब्यौरा तैयार करेगी जिसे प्रत्याशी द्वारा दिए जाने वाले विवरण से मिलाया जाएगा। अगर कोई प्रत्याशी किसी आयोजन या सभा पर कम खर्च प्रदर्शित करता है तो अवलोकन और निगरानी टीम द्वारा तैयार खर्च ही मान्य होगा।

वीडियो अवलोकन टीम
कैंपियरगंज के लिए हीरा लाल चौरसिया (मोबाइल नंबर 7800491855), पिपराइच के लिए हरिलाल चौहान (मो. 9450656360), गोरखपुर शहर के लिए पदमकांत दूब (मो. 9453329004), गोरखपुर ग्रामीण के लिए आलोक मिश्र (मो. 9919131815) तथा 324 सहजनवां के लिए अश्वनी कुमार मिश्र (मो. 9415366247) नामित किए गए हैं।

वीडियो निगरानी टीम
कैंपियरगंज के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार (मो. 8005320577), जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमन्त सिंह, प्राविधिक परीक्षक बीआर यादव, पिपराइच विधानसभा के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी संजय कुमार सिंह (मो0 9838602458), जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक वीरेंद्र सिंह, गोरखपुर शहर के लिए जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी (मो0 9415266880), मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीष चंद्र, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, गोरखपुर ग्रामीण के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी ओपी पांडेय (मो. 8874691040), अधीक्षक राजकीय उद्यान बलजीत सिंह, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक शैलेंद्र कुमार गुप्ता, सहजनवां विधानसभा के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीके श्रीवास्तव (मो. 9695076981), अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह , खंड शिखा अधिकारी हरिगोविन्द नामित किए गए हैं।

दीक्षा भवन समेत यूनिवर्सिटी के कई कक्ष अधिगृहीत
गोरखपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन, वाणिज्य विभाग भवन समेत कई कई विभागों के विभिन्न कक्ष चुनाव संपन्न होने तक के लिए अधिगृहीत कर लिया है। इनमें दीक्षा भवन हाल, भूतल, प्रथम तल के सभी कमरों में मतदान व मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैडमिंटन हाल डेलीगेसी भवन के 2 कक्ष, नव निर्मित वाणिज्य विभाग भवन, कन्वेंशन सेंटर, दीक्षा भवन तथा 10 कक्षों में ईवीएम, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना होगी। इसी तरह क्रीड़ा संकुल ग्राउंड में मतदान पार्टियों का प्रस्थान व वापसी एवं भारी वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है।

आज मानव शृंखला बनाएंगे छात्र
उपचुनाव में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को दोपहर 12 बजे से पैडलेगंज चौराहे के गौतम बुद्ध द्वार से रामगढ़ताल के किनारे छात्राओं की मानव शृंखला बनाई जाएगी। यह जानकारी सीआरओ बलराम सिंह ने दी।

ई-डिस्ट्रिक्ट से मिलेगी सभाओं के लिए अनुमति
उप चुनाव में सभाओं, रैली, हेलीपैड के उपयोग आदि की अनुमति के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट में एक विशेष काउंटर बनाया है। एडीएम (सिटी) रजनीश चंद्र ने बताया कि आवेदनकर्ता को आयोजन की तिथि-समय से 48 घंटे पूर्व आवेदन करना होगा। एक से अधिक आयोजन के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। आवेदनों का निस्तारण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसी तरह एयरपोर्ट/हेलीपैड के उपयोग की अनुमति के लिए 24 घंटे पूर्व आवेदन करना होगा।

2,355 ईवीएम लगाए जाएंगे
लोकसभा उपचुनाव में पांच विधानसभा के सभी बूथों पर 2,141 ईवीएम लगाई जाएंगी। 10 फीसदी ईवीएम सुरक्षित रखी गई हैं। इस तरह कुल 2,355 ईवीएम लगाई जाएंगी जिन्हें पहले ही मंगाया जा चुका है। सभी की जांच भी हो चुकी है।

इस बार सभी विधानसभा में वीवीपैट
इस बार सदर क्षेत्र की सभी विधानसभाओं के सभी बूथों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट भी लगाया जाएगा। गोरखपुर में वीवीपैट की शुरूआत विधानसभा चुनाव 2017 में हुई थी, मगर उस समय सिर्फ शहर विधानसभा में ही वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया था। उपचुनाव में हर बूथ पर वीवीपैट लगाया जाएगा।


12,777 कर्मचारी लगाए जाएंगे
मतदान की जिम्मेदारी 12,777 कर्मचारियों के कंधों पर होगी। प्रत्येक बूथ पर पांच कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इनमें एक कर्मचारी वीवीपैट के लिए लगाया जाएगा। कर्मचारियों की सूची सभी विभागों से मंगा ली गई है। जल्द ही उनकी ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर एक माइक्रोआब्जर्वर तैनात किए जाएंगे जो केंद्रीय कर्मचारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed