{"_id":"5a78903b4f1c1ba0268b87d7","slug":"181517850683-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने उद्यान विभाग कार्यालय पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने उद्यान विभाग कार्यालय पर लगाया ताला
siddharthnagar
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
उद्यान विभाग कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते दैनिक मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। दस माह से पारिश्रमिक न मिलने से नाराज उद्यान विभाग के दैनिक मजदूरों ने सोमवार को कार्यालय के मुख्य गेट पर सुबह दस बजे ताला लगा दिया। दोपहर करीब दो बजे जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव के आश्वासन में मजदूरों ने ताला खोल दिया। वहीं देर शाम इस संबंध में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान को ज्ञापन भी सौंपा।
राजकीय अलंकृत उद्यान पार्क, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, न्याय विभाग के परिसर में स्थित उद्यानों की देखरेख के लिए उद्यान विभाग के जरिए करीब ढाई दर्जन दैनिक मजदूरों की तैनाती की गई है। मजदूरों के मुताबिक अप्रैल से ही उनके पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हुआ है। कई बार लिखित व मौखिक शिकायत के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता रहा है।
पारिश्रमिक न मिलने से जीविकोपार्जन मुश्किल हो गया है। अगर पारिश्रमिक नहीं मिला तो वे कड़े कदम उठाने को बाध्य होंगे। तालाबंदी में हरिश्चंद्र, श्यामसुंदर, रघुबर, सोमनाथ, बलिराम, इंद्रजीत, सरोज कुमार, हरिप्रसाद, पंचम यादव, राजेश कुमार, विजय कुमार, इंद्रावती, रामप्रसाद, रामलगन यादव, भोलू, महेंद्र, उदयराज, गणेश, परशुराम, राकेश आदि शामिल रहे।