{"_id":"5a47da004f1c1b6e468bd72a","slug":"181514658304-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सड़कें टूटीं तो अफसर जिम्मेदार होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सड़कें टूटीं तो अफसर जिम्मेदार होंगे
basti
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती के सल्टौआ में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का माला पहना कर स्वागत करते पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती/सल्टौआ। केंद्र और प्रदेश में भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में जल्द सड़कें टूटीं तो अफसर जिम्मेदार होंगे। भाजपा के समय में बनी सड़कें 10 साल तक चलनी चाहिए। यह बात राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्र्रसाद मौर्य ने सल्टौआ में आयोजित सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में कही। आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों के समय सड़कें आज बनती तो कल टूट जाती थीं लेकिन भाजपा के समय में ऐसा नहीं होगा। अफसर गुणवत्ता का ख्याल रखें। प्रदेश सरकार किसी अधिकारी की दया से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का आशीर्वाद से है। ऐसे में भ्रष्टाचार दिखा तो अफसर जिम्मेदार होंगे। लोकनिर्माण विभाग का मंत्री हूं इसलिए शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। अफसर कार्यकर्ताओं की सुनें। उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है। जिसके तहत आज 59 सड़क कार्यों का शिलान्यास और 59 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है।
अगले वर्ष से 35 किलोमीटर रोजाना सड़क बनेगी : केशव मौर्य
बस्ती/सल्टौआ। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में विभाग का संकल्प बताते हुए कहा कि अभी तक प्रतिदिन 25 किमी सड़क बन रही है अगले वर्ष से 35 किलोमीटर प्रतिदिन बनेगी। दो दिन में एक पुल बनाया जाएगा। तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को दो लेन पक्के मार्ग से दो वर्ष में जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस्ती जिले में 817 मार्गों जिनकी लंबाई 1507 किलोमीटर है को गड्ढों से मुक्त किया जा चुका है। यहां 3500 किमी में नवीनीकरण का कार्य कराया जाना है। जिसमें 2100 किलोमीटर का कार्य किया जा चुका है। 112 सड़कों के 211 किलोमीटर में 99 किलोमीटर मरम्मत का कार्य पूरा किया गया है। बस्ती जिले में विशेष मरम्मत के लिए 196 सड़कों को चिह्नित किया गया जो 283 किलोमीटर है। जिसमें 280 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है शेष मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। 250 से अधिक आबादी के 1676 गांवों को 2018-19 तक मुख्य मार्गों से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के संसदीय क्षेत्र के तीन ब्लॉक मुख्यालयों को 71.52 करोड़ की लागत से दो लेन की सड़क से जोड़ा जाएगा। साथ ही छह पुल का निर्माण 56.18 करोड़ की लागत से किया जाएगा।