{"_id":"5a05c4a64f1c1b7a548bc141","slug":"181510327462-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जन विरोधी नीतियों को गिनाएंगे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जन विरोधी नीतियों को गिनाएंगे सपाई
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
पार्टी दफ्तर पर बैठक करते सपाई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के दौरान सपाई लोगों के बीच भाजपा की नीतियों को जन विरोधी बताने के साथ ही अपनी पिछली सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। शुक्रवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई चुनाव संचालन समिति की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने समिति के सदस्यों से इसका आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में मेयर व पार्षद तथा नगर पंचायतों में चेयरमैन पर सदस्य प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। किसान, व्यापारी, छात्र, बेरोजगार, नौजवान महिलाएं सभी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। नोटबंदी व जीएसटी ने छोटे व्यापारियों को तबाह कर दिया है। भाजपा जनता को तबाह कर नोटबंदी का जश्न मना रही है। इस दौरान गोला नगर पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कई साथियों सहित सपा की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में जवाहरलाल मौर्य, जगदीश यादव, राममिलन यादव, मोहसिन खान, चंद्रबली यादव, गीतांजलि यादव, अवधेश यादव, रजनीश यादव, फि रंगी प्रसाद, मनुरोजन यादव, राम सिंह, यशपाल रावत, शारदा देवी, किसान सिंह, राघवेंद्र तिवारी राजू, साधू यादव, अमरेंद्र निषाद, अभिमन्यु यादव, मिर्जा कदीर बेग, अशोक यादव, पंकज शाही आदि मौजूद रहे।