फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मासूमों को घरवालों के हवाले किया

मां-बाप से मिले बिछड़े बच्चे

Wed, 08 Nov 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
मासूमों को घरवालों के हवाले किया
पु‌लिस को दो बच्चे भटकते हुए मिले थे७ - फोटो : Amar Ujala
मां के साथ ननिहाल आए दो बच्चे खेलने के दौरान भटक गए। पीआरवी में तैनात पुलिस वालों को सुभाष नगर के पास बच्चे सोमवार को बिलखते मिले थे। दोनों को लेकर पुलिस वाले उनके घरवालों की तलाश कर रहे थे। उधर परेशान घरवाले भी थाने जाने की तैयारी में थे। तभी पुलिस की गाड़ी में मौजूद बच्चों पर उनकी नजर पड़ गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बच्चों को घरवालों के हवाले कर दिया। बेहतर काम के लिए एसएसपी के आदेश पर एसपी नार्थ गणेश साहा ने दोनों पुलिस वालों को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


गोरखनाथ, रसूलपुर की सबीना दिल्ली में चार साल की आयत और ढाई के अद्दू के साथ रहती हैं। वह अपने मायके रसूलपुर आई थी। सोमवार को घर के बाहर खेलने के दौरान दोनों भटक गए। घर का रास्ता भूलने के बाद वह सड़क किनारे खड़े रो रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रही पीआरवी 325 में तैनात चालक अनिल शर्मा, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह और कांस्टेबल सुनील सिंह नजर उन पर पड़ गई। पुलिस वालों को बच्चे सिर्फ नाम ही बता पाए। पुलिस कर्मी उनको गाड़ी बैठकर परिवार वालों की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed