{"_id":"59fb779b4f1c1b7a548ba959","slug":"181509652379-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी में अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर दीक्षा भवन के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रयोग सफल रहने पर वार्षिक परीक्षाओं के दौरान यूनिवर्सिटी में सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे जहां नकलचियों पर लगाम लगेगी। वहीं बेटियों की सुरक्षा पर भी यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी पैनी नजर रख सकेगा।
नकल विहीन परीक्षा पर प्रदेश सरकार का विशेष फोकस है। इस कड़ी में शासन की ओर से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों में तैनात शिक्षकों, क्लास रूम, सीटिंग अरेंजमेंट की जानकारी मांगी गई है। वहीं परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद से यूनिवर्सिटी प्रशासन भी कॉलेजों के सामने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का आयोजन कर, एक नजीर पेश करना चाहता है। रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य ने बताया कि दीक्षा भवन का निरीक्षण कर वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की सूची तैयार कर ली गई है। हर कैमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।