{"_id":"59dd05454f1c1b7a548b6aa7","slug":"181507657029-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी
Wed, 11 Oct 2017 12:02 AM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते रालोद उपाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि नोएडा में हुआ एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। पुलिस ने एक निर्दोष को पकड़कर फर्जी केस दर्ज कर उसका एनकाउंटर कर दिया। यही प्रदेश सरकार की उपलब्धि है। मंगलवार को पीडब्लूडी डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत में जयंत ने कहा कि दिन प्रतिदिन चीनी मिलें बंद होती जा रहीं हैं। गन्ना किसानों के लिए नई नीति लागू कर दी गई है। मिल का क्षेत्रफल तय कर दिया गया है। उसी क्षेत्र के हिसाब से गन्ना किसान अपने गन्ने को मिल में ले जा कर बेच सकेंगे। केंद्र सरकार ने ट्रैक्टर पर रोड टैक्स लगा गया है। अब कोई किसान अगर ट्रैक्टर खरीदता है तो उसे 28 प्रतिशत जीएसटी देनी होगी और हर माह रोड टैक्स देना पड़ेगा। भाजपा सरकार किसानों को मिटाना चाहती है। भाजपा ने वादा किया था कि केंद्र में आने के बाद किसानों के लिए कई नीतियों को लागू करेंगे, पर सरकार में आने के बाद किसान विरोधी नीतियां लागू की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। जब बजट नहीं देंगे तो स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कैसे होंगी। प्रदेश मेेें रोजगार के लिए सारे दरवाजे बंद हो चुके है। किसानों की समस्याओं को लेेेेकर 12 अक्टूबर को मेरठ में सम्मेलन बुलाया गया है जहां अगली रणनीति तय की जाएगी। निकाय चुनाव पर कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को माला पहना कर स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद, गंगा सिंह सैंथवार, जिलाध्यक्ष रामानंद गौड़, प्रदेश सचिव पप्पू खान समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं अजय सिंह सैंथवार अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।