फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राहत कार्य ही नहीं प्लानिंग में भी प्रशासन फेल

राहत कार्य ही नहीं प्लानिंग में भी प्रशासन फेल

Tue, 22 Aug 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 22 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
राहत कार्य ही नहीं प्लानिंग में भी प्रशासन फेल
बैलगाड़ी को खुद ही खींचकर सामान बचाकर बाढ़ ग्रस्त इलाके से बाहर आते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
बाढ़ से घिरे लोगों के लिए राहत सामग्री के इंतजाम में ही नहीं, तमाम तरह की प्लानिंग में भी प्रशासन फेल साबित हो रहा है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री का वितरण कराने के लिए ज्यादातर ऐसे लेखपालों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जिनकी पिछले साल ही तैनाती हुई और अभी तक वे जिले की भौगोलिक स्थिति से ही परिचित नहीं हो सके हैं। नतीजतन उन्हें गांवों का पता ही नहीं। दूसरे हलके के लेखपालों को दूसरे हलके में तैनात कर दिया गया है। वे खुद तो भ्रमित हैं ही बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ और पीएसी के जवानों को भी भ्रमित कर रहे हैं। मानीराम से सटे बाढ़ग्रस्त इलाकों का हाल भी ऐसा ही है।
विज्ञापन


पीएसी की तीन नावों में राहत सामग्री बंटवाने के लिए प्रशासन ने जो लेखपाल भेजे थे उनमें दो असल पीड़ितों को छोड़ ऐसे गांवों में जवानों को चलने की जिद करने लगे जहां पानी काफी कम लगा था। घुलहवा बंधे पर नाव हाथ से उठाकर किसी तरह पीएसी जवान जब दो नावों के साथ गायघाट पहुंचे तो वहां ग्रामीणों ने राहत सामग्री लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि की वे सुुरक्षित हैं और अभी पूरे गांव में पानी नहीं घुसा है। इसके बाद लेखपाल पर झुझलाते हुए जब पीएसी के जवान लक्ष्मीपुर पहुंचे तो वहां भी सड़क चालू मिली। वहां एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि खड़े थे। लेखपाल ने सारा सामान उन्हें थमा दिया। इस पर भी जवान झुंझलाए कि असल पीड़ितों को छोड़ लेखपाल ऐसे गांव तक उन्हें ले आए जहां लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


जलस्तर घटा पर मुसीबत बरकरार
रोहिन के पानी से घिरे इन इलाकों में बंधो के टूटने के बाद यहां का जलस्तर 85.230 मीटर तक पहुंच गया था जो अब करीब तीन फीट कम होकर 83. 830 तक पहुंच गया है। हालांकि अभी भी इन इलाकों के ज्यादातर गांवों में मुसीबत बरकरार है। लोग घरों की छतों पर डेरा डाले हुए हैं। नाव से जो खाने का पैकेट और पानी आदि पहुंच रहा उसी से उनका काम चल रहा है। इनमें भी दूर दराज के गांवों तक जब तक एनडीआरएफ या पीएसी की नाव पहुंच रही है। राहत सामग्री ही खत्म हो जा रही है। जवानों का कहना है कि बीच में ही लोग गिड़गिड़ाने लग रहे है तो उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्हें भी गहरे पानी में फंसे लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पाने का मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल न मिलने से पांच घंटे रुका रहा राहत कार्य
पेट्रोल खत्म होने की वजह से पीएसी और एनडीआरएफ के जवान सोमवार को मानीराम के आस-पास के बाढ़ प्रभावित गांवों में दोपहर एक बजे राहत बचाव कार्य शुरू कर सके। पेट्रोल पहुंचने में अभी और देरी होती अगर संयोग से कमिश्नर अनिल कुमार और डीआईजी नीलाब्जा चौधरी न पहुंचते। उन्होंने नाराजगी जताई तब आनन-फानन में शहर से वहां पेट्रोल पहुंच सका। जवानों का कहना था कि वे पांच बजे से राहत बचाव कार्य शुरू कर देते हैं मगर आज एक चक्कर के बाद ही पीएसी के साथ ही एनडीआरएफ की नावों का भी तेल खत्म हो गया और वे बंधे पर चुपचाप बैठे रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed