{"_id":"59429ca04f1c1b03388b45f2","slug":"181497537696-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 जून को गोरखपुर में मानसून के पहुंचने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 जून को गोरखपुर में मानसून के पहुंचने की संभावना
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। अभी तो मानसून के पहले की बारिश हो रही है। इसी से ही शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में मानसून के आने के बाद परेशानी और बढ़ने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि 22 जून को गोरखपुर में मानसून दस्तक दे सकता है। पहले यह समय 18 जून के आसपास बताया गया था। उनका कहना है कि मानसून के बांग्लादेश की तरफ मुड़ जाने से इसके गोरखपुर पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई है।
वहीं बुधवार रात हुई बारिश के साथ करीब 62 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली थी। इससे कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए। विभिन्न इलाकों में जलभराव भी हो गया। कैलाश पांडेय ने बताया कि बुधवार को गोरखपुर के अलावा आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। गोरखपुर में करीब 68.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि आसपास के जिलों में सामान्य बारिश रही। हाटा में 8 मिलीमीटर, महराजगंज में 4 मिलीमीटर, पडरौना में 17, सलेमपुर में 7, बांसगांव में 8 और खलीलाबाद में 33 मिलीमीटर बारिश हुई।