फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिजली की बढ़ी दरों पर भड़के सपा कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में धरना दिया

बिजली की बढ़ी दरों पर भड़के सपा कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में धरना दिया

Fri, 08 Dec 2017 12:06 AM IST
deoria
deoria Updated Fri, 08 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी दरों पर भड़के सपा कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में धरना दिया
बिजली के मूल्य बढाए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया।बिजली दरों में बढ़ोत्तरी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। वृद्धि वापस न लेने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी। इस अवसर पर सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम सदर राकेश सिंह को दिया। जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास की दिशा में नौ माह में एक भी कदम नहीं उठाया है। जनता का रहनुमा बताने वाली पार्टी आज किसानों व गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। निकाय चुनाव के समय बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव पास कर आचार संहिता खत्म होते ही लागू कर दिया गया। अगर जल्द ही बढोत्तरी के आदेश को वापस नहीं लिया गया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। व्यास यादव ने कहा कि सपा सरकार कि योजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन कर वाहवाही लूट रहे हैं। हकीकत तो यह है कि भाजपा सरकार ने आज तक एक भी विकास कार्य नहीं किया है। प्रदीप यादव ने कहा कि संघर्ष की क्षमता केवल सपा में है। विजय रावत ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। वहीं विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि अपराध रोकने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा के शासनकाल में अपराध का ग्राफ और बढ़ गया है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर उमेश नारायण शाही, रामप्रकाश यादव, लालमन यादव, मनोज यादव, धर्मवीर गुप्ता, अरविंद साहनी, रमाकांत सिंह, हरिओम तिवारी, समीउल्लाह अंसारी, दिव्यांश श्रीवास्तव, राजेश यादव, मनोज लारी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed