{"_id":"5a1451484f1c1b95188b5552","slug":"171511280968-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सस्ता’ प्याज, टमाटर की बिक्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सस्ता’ प्याज, टमाटर की बिक्री बंद
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
मंडी में सस्ते प्याज के लिए स्टॉल लगाए गए थे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा मंडी में विशेष काउंटरों से सस्ते दर पर प्याज और टमाटर मिलने बंद हो गए हैं। मंडी सचिव ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बात कही है।
कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर महेवा मंडी में सस्ता प्याज बेचने के छह काउंटर बनाए गए थे। कुछ दिनों तक संचालन के बाद इनको बंद कर दिया गया। थोक, खुदरा व्यापारी ईश मोहम्मद ने बताया कि निदेशक मंडी समिति के साथ बैठक में थोक रेट पर प्याज और टमाटर बेचने का निर्णय लिया गया था। लेकिन नासिक में ही प्याज की कीमत 38 से 40 रुपये हो गई है। ऐसे में अभी काउंटर से 32 रुपये की दर से प्याज नहीं बेचा जा रहा है। अगली बैठक में जो भी निर्णय होगा, उस पर अमल किया जाएगा।
उधर मंडी सचिव सेवाराम वर्मा का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से कोई नया दिशा निर्देश नहीं आता है तब तक काउंटरों से 32 रुपये की दर से प्याज और 35 रुपये की दर से टमाटर की बिक्री होगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को मामले की जांच करेेंगे।