{"_id":"59a96ee34f1c1beb278b4c9c","slug":"171504276195-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया एडी बिल्डिंग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया एडी बिल्डिंग पर प्रदर्शन
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एमएड प्रथम वर्ष के छात्र नितेश कुमार के नेतृत्व में मारपीट के आरोपी छात्रनेताओं को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने एडी बिल्डिंग पर प्रदर्शन किया। नितेश ने बताया कि 30 अगस्त को वह मेन गेट पर कुछ लोगों से बात कर रहे थे, इस दौरान दो छात्रनेताओं ने अपने समर्थकों के साथ उनपर हमला कर दिया। पुलिस को सूचना दी तो वह आरोपी छात्रों के ही समर्थन में ही खड़ी हो गई। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, मगर इसके बाद भी यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज ने साक्ष्यों को दरकिनार कर उनपर कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से आरोपी विद्यार्थियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने के वालों में राहुल राय, योगेश पांडेय, सुमित राय, राजकुमार राय, शिवशंकर गौड़, अंकुर राय, अमृतेश्वर मिश्रा, अरविंद यादव आदि मौजूद थे।