फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शिक्षक संघ चुनाव : प्रो. विनोद को मिली कमान

शिक्षक संघ चुनाव : प्रो. विनोद को मिली कमान

Fri, 04 Aug 2017 08:55 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक संघ चुनाव : प्रो. विनोद को मिली कमान
शिक्षक संघ के चुने गए पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ की कमान प्रो. विनोद सिंह को मिली है। वहीं महामंत्री के लिए चले कांटे के मुकाबले में डॉ. ध्यानेंद्र नरायण दुबे और प्रो. उमेश यादव को बराबर वोट मिले। दोनों ही प्रत्याशी छह-छह महीने तक महामंत्री की जिम्मेदारी निभाएंगे। उपाध्यक्ष प्रो. शोभा गौड़ और प्रो. चंद्रशेखर, कोषाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार राणा निर्वाचित हुए। वहीं डॉ. विजय चहल निर्विरोध संयुक्त मंत्री चुने गए।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल 152 मतदाताओं में से 145 शिक्षकों ने वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए प्रो. विनोद कुमार सिंह (66 वोट) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी (60 वोट) को छह वोटों ने पराजित किया। वहीं तीसरे प्रत्याशी प्रो. कमलेश कुमार गुप्त को 14 वोट मिले। वहीं महामंत्री प्रो. उमेश यादव और डॉ. ध्यानेंद्र नारायण दूबे में एक-एक वोट को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। आखिर में दोनों को 71-71 वोट मिले। उपाध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें दो पदों पर प्रो. शोभा गौड़ और प्रो. चंद्रशेखर को जीत मिली। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता (87 वोट) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. कृष्ण तिवारी (53 वोट) को पराजित किया।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ ने दी बधाई
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के नवनिर्वाचित शिक्षक संघ कार्यकारिणी को उप्र राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ और गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कर्मचारी संघ ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बीएन सिंह, यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, महामंत्री सुधा विश्वबिंदु, संयुक्त मंत्री हरेंद्र सिंह, राज्य विश्वविद्यालय के विशिष्ट सदस्य निर्भय नारायण सिंह, संपूर्णानंद मिश्रा, नरेश, अनुपमा गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed