{"_id":"5cb8d5acbdec22144f419073","slug":"161555617196-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दौरान बंद रहेंगे आयुर्वेद और यूनानी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दौरान बंद रहेंगे आयुर्वेद और यूनानी अस्पताल
Fri, 19 Apr 2019 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
unani food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के आयुर्वेद और यूनानी अस्पताल बंद रहेंगे। इन अस्पतालों में तैनात अधिकांश डॉक्टर व फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगी है। ऐसे में दोनों विधा से इलाज कराने वालों को मायूस होना पड़ेगा। मरीजों को अस्पताल में इलाज नहीं मिल सकेगा।
राजकीय आयुर्वेद और यूनानी फार्मासिस्ट संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विद्याधर पाठक ने बताया कि जिले में 42 आयुर्वेद और यूनानी अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में 17 डॉक्टर और 43 फार्मासिस्ट तैनात हैं। इनमें से 12 डॉक्टर और 38 फार्मासिस्ट की चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। इसके कारण सभी अस्पताल चार दिनों तक बंद रहेंगे। इसमें दो दिन ट्रेनिंग और दो दिन ड्यूटी के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सूबे के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बीते 22 फरवरी को पत्र लिखकर सूचित किया गया था। उन्होंने अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों को चुनाव की ड्यूटी से बाहर रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी ड्यूटी लगा दी गई।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

कर्मचारियों के मेडिकल जांच की अवधि बढ़ी
गोरखपुर। जिला मजिस्ट्रेट ने चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की अवधि बढ़ा कर 22 अप्रैल कर दी है। बृहस्पतिवार की जांच की अंतिम तिथि थी। जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारी के आदेश पर सीडीओ ने बृहस्पतिवार को अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।