रैली निकाल इंसेफेलाइटिस के प्रति किया जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चे, विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रैली निकालकर लोगों को इंसेफेलाइटिस से बचाव के प्रति जागरूक किया। रैली को कमिश्नर अनिल कुमार और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया।
रैली गोलघर समेत विभिन्न रूटों से होते हुए दोबारा कलेक्ट्रेट में आकर समाप्त हुई। रैली में एनसीसी, इंटरमीडिएट कॉलेज, प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थी, आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा, स्टाफ नर्स आदि शामिल रहे।
इस दौरान कमिश्नर ने बताया कि दस्तक अभियान में 16 से 30 जुलाई तक आशा हर घर पर पहुंचकर इंसेफेलाइटिस, साफ -सफाई, स्वच्छ पेयजल आदि के बारे में जागरूक करेंगी। रैली में सीएमओ एसके तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आईवी विश्वकर्मा, एनके पांडेय सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।