फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   101 युवक-युवतियों ने रचाई शादी

101 युवक-युवतियों ने रचाई शादी

Thu, 29 Mar 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 29 Mar 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
101 युवक-युवतियों ने रचाई शादी
चम्पा देवी पार्क में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 101 जोड़ों का विवाह कराया गया।
गोरखपुर। चंपा देवी पार्क में गुरुवार को कुछ अलग ही नजारा था। सिर पर सेहरा बांधे युवक और लाल रंग के लिबास में युवतियां मन मेें सुनहरे भविष्य का सपना संजोए घरवालोें के साथ पार्क में पांडाल की तरफ बढ़ रही थीं। जो पहले पहुंचे, वे शासन की ओर से बैठने के लिए निर्धारित जगह की तलाश में जुटे रहे। जिनके पास मोबाइल फोन थे, वे सेल्फी लेने में मशगूल दिखे। इन सब के बीच मोहम्मद उस्मान और उनके साथियों की शहनाई की धुन आने वालों को आयोजन के बारे में काफी कुछ बता रही थी। मौका था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101 जोड़ों की शादी कराने का।
विज्ञापन


चंपा देवी पार्क में इस आयोजन में गुरुवार को 93 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। एक-दूसरे को वरमाला पहनाया, फिर कोर्ट मैरिज की औपचारिकता पूरी की गई। पंडित माधव शरण त्रिपाठी और राजेश त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार किया। आठ मुस्लिम युवक और युवतियों का निकाह कराया गया। सबने एक-दूसरे के साथ ताउम्र रहने की कसमें खाईं। मुफ्ती वलीउल्लाह और अख्तर हुसैन ने निकाह पढ़ाया। हर जोड़ों और उनके संगे-संबंधियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते दिखे। उनका कहना था कि गरीबों के लिए इस तरह की पहल पहली बार हुई है। जिले के प्रभारी और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही 10 हजार रुपये कीमत का शगुन और उपहार भी दिया। इसमें बर्तन, कपड़े, मोबाइल सेट, पायल, बिछिया आदि सामान शामिल था।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री ने कहा कि योगी सरकार की सभी योजनाएं गरीबों के लिए हैं। सामूहिक विवाह करने वाले जोड़ों को आर्थिक सहायता मिलती है। इस शहर में एक साथ 101 जोड़ों की शादी किसी सरकार ने पहली बार कराई है। इस अवसर पर मेयर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, संगीता यादव, विपिन सिंह, संत प्रसाद, जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed