{"_id":"5a4d1ecc4f1c1b35338b652f","slug":"161515003596-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी में ‘घुसकर’ बना लिया तीन मंजिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी में ‘घुसकर’ बना लिया तीन मंजिला भवन
Thu, 04 Jan 2018 12:10 AM IST
basti
basti
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कालेज की बाउंड्री तोड़कर बनाया गया मकान।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बस्ती। राजकीय कन्या इंटर कालेज की बाउंड्री को तोड़कर तीन मंजिला भवन बना लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रधानाचार्या नीलम सिंह कहती है कि कब्जा पिछले 20 साल है। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि इससे पहले उनके पूर्ववर्ती प्रधानाचार्या कई बार इसकी रिपोर्ट चुकी हैं। वहीं डीआईओएस बृज भूषण मौर्य कहते हैं कि कब्जा होने की उन्हें जानकारी नहीं है, और न ही अभी तक किसी ने इसकी जानकारी दी। कब्जे को विधिक तरीके से हटवाया जाएगा। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। दो दिन पहले मुख्य राजस्व अधिकारी के आवास परिसर को तोड़कर दो मंजिला भवन का निर्माण कराने का मामला सामने आ चुका है, और अब शहर के बीचोबीच राजकीय कन्या इंटर कालेज की बाउंड्री तोड़कर तीन मंजिला भवन का निर्माण कराने का मामला सामने आया। प्रधानाचार्या की माने तो उन्हें आए हुए अभी तीन माह ही हुए हैं, मगर उनकी जानकारी में भवन का निर्माण 20 साल पहले कराया गया। सूत्रों के अनुसार, भवन का निर्माण डीआईओएस कार्यालय में सेवानिवृत्ति एक लिपिक की शह पर हुआ है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि भवन निर्माण के समय से ही इसकी लिखा-पढ़ी हुई थी, मगर प्रभाव के चलते मामले को दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।