फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जेल में बंद कुशीनगर के कैदी ने दम तोड़ा

जेल में बंद कुशीनगर के कैदी ने दम तोड़ा

Fri, 08 Dec 2017 11:53 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 08 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंद कुशीनगर के कैदी ने दम तोड़ा
देवरिया। जिला जेल में बंद कुशीनगर के एक बीमार कैदी की बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। वह गैर इरादतन हत्या के मामले में वह वर्ष 2008 से जेल में था। पिछले कई महीने से वह बीमार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद कैदी के परिवारवाले देवरिया पहुंचे। कुशीनगर जिले के सेवरही कस्बे के वार्ड-11 निवासी राजेंद्र जायसवाल 73 पर सेवरही थाने में वर्ष 1998 में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। वह कच्ची शराब बनाने का कार्य करता था। इसी शराब के पीने से तमाम लोगों की मौत हुई थी। केस में सुनवाई के दौरान वर्ष 2008 में उसे उम्र कैद की सजा हुई। तभी से वह जेल में बंद था। करीब ढाई माह पहले उसे सिद्धार्थनगर जिला जेल देवरिया जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। उम्र अधिक होने के साथ ही वह कई बीमारियों से भी ग्रसित था। हाल ही में बीमार पड़ने पर जिला जेल के चिकित्सक, जिला अस्पताल, और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार भी कराया गया। वहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। 30 नवंबर को वह लखनऊ से उपचार कराकर वापस आया था। डॉक्टर ने एक महीने बाद उसे फिर से बुलाया था। बृहस्पतिवार रात हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि कैदी राजेंद्र जायसवाल की तबीयत पहले से ही खराब थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर केजीएमयू लखनऊ तक उपचार चला। 30 नवंबर को फिर जेल में लौटा था। बृहस्पतिवार की रात में गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed