फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मंडलायुक्त ने लिया मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा

मंडलायुक्त ने लिया मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा

Sat, 25 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने लिया मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा
महराजगंज। प्रशासन की तरफ से निकाय चुनाव में मतदान और मतगणना की तैयारी तेज कर दी गई है। इस बीच मंडलायुक्त अनिल कुमार ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के साथ फरेंदा में बने मतगणना स्थल पर चल रही तैयारियों जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना के लिए मतपेटियों के लाने व ले जाने के बारे में मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर तैयारी तेज कर दी गई है। निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त अनिल कुमार तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने मतगणना स्थल स्ट्रांग रूम का मुआयना किया। यहां प्रशासन की तरफ से किए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मतगणना स्थल में फेरबदल करने का सुझाव भी दिया। दरअसल, मतगणना के लिए बरामदे में व्यवस्था करने की तैयारी चल रही थी। इस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों से बातचीत कर यह सुझाव दिया कि बरामदे की बजाय सभागार में मतगणना कराना बेहतर होगा। इस बारे में उन्होंने डीएम व एसडीएम को विचार कर से वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए भी कहा। बृहस्पतिवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह व एसपी आरपी सिंह ने भी फरेंदा के कई बूथों का निरीक्षण किया था। जिस पर सुविधाओं के साथ मतदान अधिकारियों को भी आवश्यक दिशानिर्देश दिया था। मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान एसडीएम आरबी सिंह, सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी, सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो रामजतन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed