{"_id":"5a14370e4f1c1bf2538be4df","slug":"161511274254-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुबह 7.30 बजे से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुबह 7.30 बजे से मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
अपने बूथों के बारे में पता करते पोलिंग पार्टी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में निकाय चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। बूथों के दो सौ मीटर पहले तक मतदाता अपने वाहन से जा सकेंगे। प्रशासन की सख्ती सिर्फ उन वाहनों के लिए होगी, जिनसे दो से अधिक चक्कर में वोटर, बूथों तक ले जाए जाएंगे। किसी बूथ पर अगर शाम पांच बजे तक भी वोटरों की मौजूदगी रहती है, तो सभी को मतदान का मौका मिलेगा।
नगर निगम के 718 बूथों पर मेयर व पार्षद पद के लिए ईवीएम से मतदान होगा, जबकि नगर पंचायतों के 145 बूथों पर नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। निगम के सभी बूथों पर दो ईवीएम होंगी। इनमें एक से मेयर और दूसरी ईवीएम से पार्षद पद के मतदान कराया जाएगा। निगम के तीन बूथों पर पार्षद प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होने की वजह से दो-दो ईवीएम लगाई जाएंगी। मेयर की वोटिंग के लिए एक अलग ईवीएम होगी। इस बीच मंगलवार की देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथों पर पहुंच गईं। नगर निगम के लिए यूनिवर्सिटी और नगर पंचायतों के लिए संबंधित तहसील से दोपहर बाद पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई थी।
निकाय वार्ड पोलिंग सेंटर पोलिंग स्टेशन
नगर निगम 70 157 718
सहजनवां 16 15 35
बासगांव 12 09 20
मुंडेरा बाजार 11 03 11
पीपीगंज 11 05 14
पिपराइच 12 06 15
गोला बाजार 11 04 11
बड़हलगंज 14 04 20
उनवल 14 05 19
अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की होगी वेबकास्टिंग
नगर निगम और नगर पंचायतों के 77 अतिसंवेदनशील बूथों की वेबकास्टिंग होगी। इन बूथों की पूरी मतदान प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के अफसर और जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम में बैठे अफसर देख सकेंगे। इसके अलावा सभी बूथों की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
9.80 लाख वोटर तय करेंगे किस्मत
जिले के कुल 9.80 लाख मतदाता नगर निगम के मेयर, पार्षद और नगर पंचायतों के नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों की किस्मत तय करेंगे। इनमें 5.41 लाख पुरुष वोटर हैं तो 4.38 लाख महिला वोटर। नगर निगम में कुल 8.62 लाख मतदाता हैं, जिनमें 4.78 लाख पुरुष व 3.84 लाख महिला वोटर हैं।
निकाय कुल वोटर पुरुष वोटर महिला वोटर
नगर निगम 862705 478098 384607
सहजनवां 27578 15461 12117
बांसगांव 14224 7570 6654
मुंडेरा बाजार 8735 4661 4074
पीपीगंज 11040 5799 5241
पिपराइच 13141 6866 6275
गोलाबाजार 10331 5680 4651
बड़हलगंज 16391 8710 7681
उनवल 15881 8448 7433
मतदाता की पहचान के ये हैं विकल्प
वोटर कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त संपत्ति संबंधी मूल दस्तावेज, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त दिव्यांग प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त बैंक या पोस्ट आफिस का पासबुक, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राज्य, केंद्र व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
मेयर के ये प्रत्याशी हैं मैदान में
सीताराम जायसवाल- भाजपा
राकेश - कांग्रेस
राहुल गुप्ता - सपा
हरेंद्र यादव- बसपा
श्रवण कुमार जायसवाल- आप
बजरंगी- भाकपा माले
मु. अरशद- पीस पार्टी
मु. इस्लाम- रालोद
सुशील- निर्दल
श्रीचंद- निर्दल
जियाउद्दीन अंसारी- निर्दल
सलीम-निर्दल
डॉ आशीष कुमार सिंह- निर्दल
17 जोनल, 54 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष हो इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने 17 जोनल, 54 सेक्टर और 86 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इनमें नगर निगम में नौ जोनल, 38 सेक्टर और 78 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सभी को मतदान शुरू होने के एक घंटे पहले से लेकर मतदान खत्म होने और ईवीएम के स्ट्रांग रूम में रखे जाने तक बूथों का निरंतर निरीक्षण करने और हर छोटी- बड़ी घटनाओं पर नजर रखने के साथ ही उसकी सूचना कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम को भी देने को कहा गया है।
कंट्रोल रूम से तकनीकी टीम करेगी गाइड
मतदान के दौरान किसी बूथ पर ईवीएम के खराब होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में बने कंट्रोल रूम से तकनीकी टीम मदद करेगी। पीठासीन अधिकारी फोन पर तकनीकी टीम के सदस्यों को सूचना देंगे। तकनीकी टीम संबंधित पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम सही करने का तरीका बताएगी। इसके बाद भी कोई ईवीएम दुरुस्त नहीं हो सकी, तो उसे बदल कर संबंधित बूथ पर दूसरी ईवीएम लगाई जाएगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अतिरिक्त ईवीएम दी गईं हैं। पीठासीन अधिकारी अपने सेक्टर में तैनात मजिस्ट्रेट को सूचना देंगे और फिर सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर पहुंचकर दूसरी ईवीएम मुहैया कराएंगे।
एक घंटे पहले पड़ेंगे मॉक पोल
ईवीएम से होने वाले मतदान की पारदर्शिता के लिए बुधवार की सुबह मतदान शुरू होने के एक घंटे पहले मॉक पोल होगा। पीठासीन अधिकारी और सभी प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में, एजेंट मेयर एवं पार्षद पद के अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में ईवीएम का बटन दबाकर वोटिंग करेंगे। सभी के सामने पीठासीन अधिकारी, ईवीएम में दर्ज टोटल का बटन दबाकर कुल पड़े वोटों की संख्या का तस्दीक कराएंगे। इसके बाद ईवीएम के रिजल्ट का बटन दबाकर पीठासीन अधिकारी एजेंटों को इस बात की तस्दीक कराएंगे कि उन्होंने जिस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है, वोट उसे पड़े हैं या नहीं। फिर सभी एजेंटों के सामने ईवीएम सील की जाएगी और तय समय पर मतदान शुरू होगा।
स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे ईवीएम, बैलेट बाक्स
मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम और बैलेट बाक्स को स्ट्रांग रूम में रखकर उसे प्रेक्षक, आरओ, प्रत्याशी व उनके एजेंटों की मौजूदगी में सील कर दिया जाएगा। चुनाव कराने के लिए जहां से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं, वहीं पर स्ट्रांग रूम भी बनाए गए हैं। मसलन नगर निगम के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी और नगर पंचायतों के लिए संबंधित तहसीलों में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। बड़हलगंज नगर पंचायत के बूथों पर इस्तेमाल बैलेट बाक्स गोला, सहजनवां के लिए मुरारी इंटर कॉलेज तथा उनवल नगर पंचायत में इस्तेमाल हुए बैलेट बाक्स खजनी तहसील में बने स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। मतगणना वाले दिन फिर से प्रेक्षक, आरओ, प्रत्याशी व उनके एजेंट की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील तोड़ी जाएगी।
दिक्कत हो तो यहां मिलाएं फोन -
चुनाव कंट्रोल रूम- 0551- 2200420
प्रेक्षक, मनोज कुमार सिंह - 0551-2230153, 8853943677
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम, राजीव रौतेला- 9454417544
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ, अनुज सिंह- 9454416251
सहायक निर्वाचन अधिकारी व एडीएम (प्रशासन), प्रभुनाथ - 9454416210
एडीएम (फाइनेंस), डॉ चंद्रभूषण- 9454417615
एडीएम (सिटी), रजनीश चद- 9454416211
सिटी मजिस्टेट, विवेक श्रीवास्तव - 9454416213
बिजली नहीं काटने की हिदायत
डीएम ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंताओं को मतदान वाले दिन बिजली कटौती नहीं करने के निर्देश दिए हैं। 77 अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की वेबकास्टिंग समेत सभी बूथों की वीडियो रिकार्डिंग आदि में दिक्कत न हो इसलिए डीएम ने अबाध आपूर्ति को कहा है।
मतदान केंद्रों पर रहेगा कड़ा पहरा
निकाय चुनाव में बुधवार को होने वाले मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा का खाका तैयार कर मतदान केंद्रों के लिए फोर्स रवाना कर दी गई हैं। जिले के 1644 बूथों की सुरक्षा में 6200 पुलिसकर्मी, सात कंपनी पीएसी और दो कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। इसके अलावा थाना मोबाइल, सेक्टर मोबाइल पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले के अति संवेदनशील और संवेदनशील 13 मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों के इंतजाम किए गए हैं। कई केंद्रों की वेबकॉस्टिंग भी होगी। मंगलवार को सीआरपीएफ के साथ पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त भी की। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुरक्षा प्लान तैयार कर ड्यूटी तय कर दी गई है। पुलिस, सीआरपीएफ, पीएसी के अलावा होमगार्डों की भी ड्यूटी लगाई है। हर गतिविधि पर अफसरों की नजर रहेगी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी सीओ, एसपी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।