फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छोटे पड़ गए तालाब, नदी में विसर्जित हुईं मूर्तियां

छोटे पड़ गए तालाब, नदी में विसर्जित हुईं मूर्तियां

Sun, 01 Oct 2017 08:07 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
छोटे पड़ गए तालाब, नदी में विसर्जित हुईं मूर्तियां

विज्ञापन
गोरखपुर।
नदियों के संरक्षण के लिए अस्थायी रूप से बनाए गए तालाबों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रशासन की कोशिश फिर से नाकाम साबित हुई। शहर में स्थापित दो हजार से ज्यादा मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था में पुलिस, प्रशासन और नगर निगम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान तालाबों के आसपास ज्यादा भीड़ उमड़ी तो कई प्रतिमाओं को सीधे राप्ती नदी में विसर्जित कर दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर निगम ने राप्ती तट पर तीन तालाबों का निर्माण कराया था। इसके अलावा डोमिनगढ़ में दो तालाब बनाए गए थे। इन तालाबों में मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित किया गया था। लेकिन जैसे-जैसे रात होती गई, वैसे वैसे विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को रेला उमड़ पड़ा। नगर निगम के इंतजाम नाकाफी साबित होने लगे। काफी ज्यादा भीड़ बढ़ने की वजह से कई पूजा समितियां मूर्ति लेकर सीधे नदी में पहुंचने लगे। स्थिति यह हुई कि एक मूर्ति तालाब में की जा रही थी तो एक सीधे नदी में। करीब-करीब यही सिलसिला पूरी रात चलता रहा। एक तरह से 50 प्रतिशत मूर्तियां सीधे नदी में ही विसर्जित की गईं। हालांकि नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र का दावा है कि निगम की व्यवस्था के अनुसार अधिकांश मूर्तियां तालाब में विसर्जित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed