{"_id":"59cbfef24f1c1bd1538b4cf6","slug":"161506541298-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्के न लेने वाले बैंक मैनेजरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्के न लेने वाले बैंक मैनेजरों पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। कुछ बैंकों द्वारा प्रचलित सिक्के न लेने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम राजीव रौतेला ने चेताया है कि सिक्के न लेने पर संबंधित बैंकों के प्रबंधक को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल कुछ बैंकों की तरफ से सिक्के न लेने की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को जब जनता दर्शन के दौरान चेंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भी डीएम से मिलकर इसकी शिकायत की तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल इस संबंध में लीड बैंक भारतीय स्टेट बैंक के डिविजनल मैनेजर से फ ोन पर बात की और नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि बैंकों द्वारा सिक्के न लेने से व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्हें बाहर से माल मंगवाने में दिक्कत हो रही है। डिविजनल मैनेजर यह सुनिश्चित करें कि भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य बैंक के सभी शाखा प्रबंधक रेजगारी जमा कराएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दुर्गापूजा, दशहरा, मोहर्रम का पर्व है। ऐसे समय में बैंक द्वारा सिक्का न लिया जाना व्यापारियों का उत्पीड़न है। ऐसी स्थिति में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है जिसके लिए शाखा प्रबंधक खुद जिम्मेदार होंगे। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर ऑफ कामर्स के अलावा वैश्य महासभा और व्यापार बंधु के पदाधिकारी भी शामिल रहे।