फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हादसे में दूल्हे के पिता की मौत से गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

हादसे में दूल्हे के पिता की मौत से गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

Thu, 20 Jun 2019 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
हादसे में दूल्हे के पिता की मौत से गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़
हादसे में दूल्हे के पिता की मौत से गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज/ सलेमगढ। तरयासुजान क्षेत्र के सलेमगढ़ के सामने एनएच पर बुधवार की शाम को निकल रही बरात के दौरान लग्जरी बस ने दूल्हे के पिता को चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

 

बाद में पहुंची पुलिस ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए लोगों को शांत कराया। इस दौरान आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। क्षेत्र के सलेमगढ़ निवासी परमा चौरसिया के पुत्र लालबाबू चौरसिया की बुधवार की शाम को बरात सीवान बिहार जाने के लिए निकली। गांव के बाहर एन एच 28 की सर्विस लेन पर महिलाएं परछावन कर रही थीं।

विज्ञापन

 

जबकि दूल्हे के पिता बरात की देखरेख में लगे थे। बरातियों के साथ कोई अनहोनी न हो इस आशंका से वह सड़क पर खडे़ लोगों को हटाने गए। तभी दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 55 वर्षीय परमा चौरसिया बुरी तरह घायल हो गए। लोगो ने उन्हें तत्काल सीएचसी तमकुही पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूल्हे के पिता की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। खुशी मातम में बदल गया। आक्रोशित गांव के लोग बस में तोड़फोड़ करते हुए शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया। उग्र भीड़ में से कुछ लोग बस में आग लगाने की कोशिश किए। करीब 30 मिनट तक जाम लगने से यातायात प्रभावित रहा।


 

बाद में सीओ की अगुवाई में तरयासुजान, पटहेरवा, सेवरही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर लोगों ने दूल्हे को घटना की जानकारी नहीं दी। दूल्हा बरात लेकर सीवान बिहार चला गया। इधर घटना से पीड़ित के घर कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed