फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एक्शन मोड में नगर निगम, 42 हजार का जुर्माना वसूला

एक्शन मोड में नगर निगम, 42 हजार का जुर्माना वसूला

Mon, 10 Jun 2019 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
एक्शन मोड में नगर निगम, 42 हजार का जुर्माना वसूला
    विज्ञापन
  • नगर आयुक्त के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने विभिन्न बाजारों में की छापेमारी
  • वजन तौल कर नगर निगम ने लगाया दुकानदारों पर जुर्माना
गोरखपुर। पॉलिथीन और थर्मोकोल के खिलाफ नगर निगम का अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। 42 दुकानदारों से तकरीबन 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। उन्हें हिदायत दी गई कि फिर से प्लास्टिक कैरी बैग और पॉलिथीन मिला तो और ज्यादा जुर्माने संग मुकदमा दर्ज कराएंगे।
रविवार को अवकाश के बावजूद नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छोटे दुकानदारों व ठेले पर सब्जी-फल बेचने वालों की जांच की। इस दौरान सभी के पास काफी मात्रा में पॉलिथीन मिला।उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


सबसे पहले संयुक्त टीम कचहरी चौराहे पर पहुंची और फल एवं सब्जी दुकानदारों की जांच की। इसके बाद टीम रुस्तमपुर ढाला पहुंची, जहां विभिन्न किराना दुकानों को खंगाला। जिनके पास से जितनी पॉलिथीन मिली, तौल पर उनसे उतना जुर्माना वसूला गया। टीम ने शास्त्री चौक, अंबेडकर चौराहा, बेतियाहाता आदि में भी अभियान चलाया। इस दौरान एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी, अवध किशोर श्रीवास्तव समेत नगर निगम की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना जुर्माने का किया गया है प्रावधान

एक से 100 ग्राम तक- 1000 रुपये, 101 से 500 ग्राम तक-2000 रुपये, 501 ग्राम से एक किलोग्राम तक- 5000, एक किलो से पांच किलो तक-10 हजार और पांच किलो से 25 हजार रुपये।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed