{"_id":"5cfa86d7bdec220779076910","slug":"15599223855-gorakhpur-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी बच्चे भी नहीं जुड़े आधार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी बच्चे भी नहीं जुड़े आधार से
Fri, 07 Jun 2019 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की जानकारी आधार कार्ड से जोड़ी जाएगी
- बेसिक शिक्षा विभाग चलाएगा अभियान, 31 जुलाई तक देनी होगी जानकारी गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने वाले सभी विद्यार्थियों का ब्यौरा अब अनिवार्य रूप से आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ग्रीष्मावकाश के बाद अभियान चलाएगा। 31 जुलाई तक सभी नामांकित बच्चों की जानकारी आधार कार्ड से जोड़ी जाएगी। इसे लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
सरकार की मंशा है कि स्कूल बैग, जूता-मोजा, कॉपी-किताब, स्वेटर, ड्रेस सरीखी बुनियादी सुविधाओं की निगरानी के साथ ही स्कूलों में होने वाले फर्जी नामांकन पर रोक लगाई जाएगी। पूर्व में सरकार ने इसे लागू करने के निर्देश दिया था, मगर उदासीनता के चलते अब तक जिले के 50 फीसदी बच्चों की जानकारी भी आधार से जोड़ी नहीं जा सकी है। सत्र 2019-20 में सरकार ने 100 फीसदी करने का लक्ष्य बनाया है। इसी कड़ी में सभी मुख्यालयों को निर्देश जारी कर आधार कार्ड को अनिवार्य रूप से जोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।