{"_id":"5cf5528dbdec22077a4295f2","slug":"155958132115-gorakhpur-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा, बारिश के बीच पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा, बारिश के बीच पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति
Mon, 03 Jun 2019 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
power cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रविवार देर रात तेज हवा और बारिश के बीच जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था कई जगहों पर पटरी से उतर गई। कहीं सोमवार सुबह तो कहीं दोपहर तक आपूर्ति सामान्य हो सकी। शहर के कई इलाकों के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
रविवार रात बारिश के बीच रुस्तमपुर और रानीबाग उपकेंद्र से जुड़े सभी इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। सुबह नौ बजे तक इन इलाकों में आपूर्ति सामान्य हो सकी। रूस्तमपुर उपकेंद्र के पटेल चौक पर बिजली का तार टूटने से सोमवार दोपहर तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई। जगन्नाथपुर, मियां बाजार, बेतियाहाता, साईं मंदिर फीडर, राप्तीनगर उपकेंद्र, पादरी बाजार फीडर, तारामंडल, मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी रात में गुल हुई बिजली की आपूर्ति सुबह 9 बजे तक सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

ट्रांसफार्मर फुंका, सात घंटे ठप रही आपूर्ति
गोरखपुर। खोराबार उपकेंद्र के गौतम गुंरग चौराहे पर सोमवार सुबह 11 बजे अचानक चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे करीब सात घंटे तक ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 250 घरों की बत्ती गुल रही। शाम 6 बजे ट्रांसफार्मर बदला जा सका।
विज्ञापन
कैंपियरगंज में 50 गांवों की बत्ती गुल
कैंपियरगंज। रविवार रात तेज हवा और बारिश से पंडितपुर फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांवों में सोमवार दोपहर तक बिजली गुल रही। पंडितपुर गांव में सुधीर के घर के सामने लगा ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे गांव में आपूर्ति ठप हो गई। वहीं तेज हवा से आम की फसल को नुकसान उठाना पड़ा। उधर, तरकुलहा प्रतिनिधि के अनुसारफाल्ट के कारण चौरीचौरा क्षेत्र में करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। सोमवार सुबह दस बजे आपूर्ति शुरू की गई।तेज हवा से आम को नुकसान
जंगल कौड़िया। कोलुहा के उमेश चौहान, रमेश आदि ने बताया कि इस समय आम के फल तैयार हो रहे हैं, तेज हवा के कारण इनको काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन बारिश सब्जी की खेती के लिए फायदेमंद साबित हुई है।तेज हवा के साथ बारिश आने पर समस्या बढ़ जाती है। कहीं फाल्ट हो जाता है तो कहीं सुरक्षा के कारण से सप्लाई बाधित की जाती है।
देवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।