फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ढाई लाख और किसानों को मिलेगा सममान

ढाई लाख और किसानों को मिलेगा सममान

Sat, 01 Jun 2019 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ढाई लाख और किसानों को मिलेगा सममान
- फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। अपनी पहली कैबिनेट बैठक में जोत की सीमा खत्म कर मोदी सरकार ने जिले के ढाई लाख और किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ लिया है। अब 4.62 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

2010-11 की कृषि जनगणना के मुताबिक जनपद में 4,38,662 किसान ऐसे थे, जिनके पास दो हेक्टेयर तक जमीन थी। जबकि दो से 10 हेक्टेयर तक के किसानों की संख्या 23,622 थी। ऐसे में नए प्रावधान के बाद इस योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों की कुल संख्या 4,62,284 हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल में 24 फरवरी को फर्टिलाइजर कारखाने के मैदान से जब किसान सम्मान निधि की घोषणा की तो उस समय दो हेक्टेयर वाले किसानों का सत्यापन हुआ था। तब 4,23, 000 किसान पात्र पाए गए थे।
विज्ञापन

सात लाख किसानों को मिल सकता है लाभ

उप कृषि निदेशक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि कृषि गणना हर 10 साल में होती है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसानों की संख्या अब लगभग 7 लाख के पास पहुंच गई होगी। इसका प्रमुख कारण हर छोटे-बड़े परिवार में बंटवारा होनो है। इससे जोत घटी है पर किसानों का परिवार बढ़ा है। उन्होंने बताया कि अब तक 423000 हजार किसानों का डाटा किसान पोर्टल पर अपलोड किया गया है। राज्य की तरफ से केंद्र सरकार को 278000 किसानों का डिजिटल डाटा हस्ताक्षर के बाद भेजा गया था। इसमें जिले के 168182 किसानों के खाते में धनराशि जा पाई। जल्द ही बचे लोगों को डाटा भी फीड कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें नहीं मिलेगा सम्मान निधि का लाभ

सरकार ने जोत की सीमा खत्म करते हुए हर किसान को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ देने का निर्णय लिया है, पर शर्तें पहले लागू थीं वह आगे भी जारी रहेंगी। यानी वे लोग जिनके पास खेती है और वे केंद्र या राज्य सरकार में अधिकारी हैं। इस योजना से बाहर रहेंगे। वे लोग भी इसका फायदा नहीं ले पाएंगे जिन्हें 10 हजार या उससे अधिक पेंशन मिलती है। इसके अलावा डॉक्टर, वकील, सांसद, विधायक, मेयर को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed