{"_id":"5cf2924bbdec22078775cd14","slug":"15594010819-gorakhpur-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज- हमला--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज- हमला--
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
यूपी 100 टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
-ट्रैक्टर-ट्रॉली और पुलिस की गाड़ी में टक्कर से पैदा हुआ विवाद
- पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक को पीटा, घर में की तोड़फोड़
- नाराज ग्रामीणों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल, आठ के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के रतनपुरवां टोला लौकियाबान में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और यूपी 100 की गाड़ी में टक्कर से पैदा हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई के साथ ही उसके घर में भी तोड़फोड़ की। इससे नाराज ग्रामीणों ने यूपी 100 की टीम पर हमला बोल दिया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
पप्पू निषाद शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से रामभजन निषाद के टेंट हाउस पर सामान उतारने जा रहे थे। इस दौरान यूपी 100 की गांड़ी से टक्कर हो गई। गाड़ी में खरोच आने से नाराज पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। उसके घर में भी तोड़फोड़ की। इससे आक्रोशित गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया, जिससे पुलिसकर्मी देवेंद्र यादव और दिनेश यादव गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से पीएचसी पनियरा भिजवाया गया। पुलिस इस मामले में ट्रैक्टर चालक व टेंट हाउस मालिक के घर के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानेदार अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ हमला करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।