{"_id":"5ce6fa88bdec2207626c4ee3","slug":"15586413396-gorakhpur-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कुंज में दस हजार लोग बिजली पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक कुंज में दस हजार लोग बिजली पानी को तरसे
Fri, 24 May 2019 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शहर के सैनिक कुंज के लगभग 10 हजार लोगों को बृहस्पतिवार को बिजली और पानी के लिए तरसना पड़ा। इन इलाकों में बिजली कटौती से हाहाकार मच गया। बड़ी संख्या में इलाके के बच्चे स्कूल नहीं जा सके।
मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े सैनिक कुंज समेत आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह 5:30 बजे कटौती आफ त लेकर आई। दोपहर में एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद अचानक वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र को दी। सुबह से आपूर्ति बाधित होने पर लोगों ने उपकेंद्र में फोन कर कटौती के बारे में पूछा। पता चला कि उपकेंद्र से इलाके में बनाई गई नई लाइन में कुछ तकनीकी गड़बड़ी होने की वजह से अचानक कटौती हो गई। एसडीओ नीति मिश्रा ने बताया कि ओवरलोड की वजह से लाइन में फाल्ट हो गया था। सूचना मिलने और फाल्ट खोजने में थोड़ा समय लग गया।

चुनाव परिणाम देखने में हुई दिक्कत
सैनिक कुंज में लगभग दस हजार की आबादी है। सुबह से ही बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को टीवी पर लोकसभा चुनाव का परिणाम देखने में दिक्कत हुई। लोग बार-बार अपने जानने वालों से फोन कर गोरखपुर समेत आसपास की सीटों का हाल जानते रहे।
विज्ञापन