{"_id":"5abe61414f1c1bba618b484e","slug":"152242644110-gorakhpur-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी ले उड़ी बिजली, पेड़ उखड़े, बैनर-होर्डिंग गिरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी ले उड़ी बिजली, पेड़ उखड़े, बैनर-होर्डिंग गिरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
आंधी के दौरान उड़ी धूल से बचने का प्रयास करते राहगीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर खिली धूप के बाद शाम को मौसम एकाएक बदल गया। करीब 74 किलोमीटर की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी से शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़, बैनर और होर्डिंग उखड़ गए। करीब-करीब पूरे शहर की बिजली भी गुल हो गई। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।
पूर्वी बिहार से मणिपुर तक हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से शुक्रवार शाम मौसम बदल गया और काफी तेज हवा चलने लगी। धूल भरी आंधी की वजह से पूरा शहर एक तरह से थम गया। घर, दफ्तर से लेकर दुकानों तक धूल से भर गए। घर की छतों और सड़क किनारे लगे होर्डिंग स्ट्रक्चर उखड़ गए। गोरखनाथ पुल के पास रामलीला मैदान में एक घर पर लगा होर्डिंग स्ट्रक्चर उखड़ गया। इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन घर को काफी नुकसान हुआ है। करीब-करीब पूरे शहर में ऐसी ही स्थिति थी।
बिजली गिरने से दो की मौत, आधा दर्जन घायल
आंधी के बाद बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मरने वालों में सदर तहसील के खान मोहम्मद निवासी इम्तियाज के 11 वर्षीय बेटे महताब और गायघाट निवासी भजुराम की 19 वर्षीय पुत्री मीना शामिल हैं। प्राकृतिक आपदा से मरने वाले दोनों मृतकों के परिवार को आपदा विभाग शनिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगा। आपदा विभाग के अनुसार आंधी का सबसे अधिक प्रकोप सदर और कैंपियरगंज तहसील में था। ऐसे में सर्वाधिक नुकसान इन्हीं दो तहसीलों में हुआ है। सहजनवां और चौरीचौरा में आंशिक प्रभाव था। सदर और कैंपियरगंज तहसीलों के विभिन्न क्षेत्रों में आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही जिले में हुए अन्य प्रकार के नुकसान जैसे घर ढहने, पोल टूटने के नुकसान का आंकलन कर सभी तहसीलदारों को शनिवार को एक बजे तक सूचना उपलब्ध करानी है। उधर, पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार टीचर कॉलोनी में बिजली गिरने से छात्रा पूजा पांडेय (22) मामूली रूप से जख्मी हो गईं। शाम करीब पौने पांच बजे कॉलोनी में बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पूजा इलाहाबाद में पढ़ाई करती हैं और छुट्टी में घर आई हैं।
विज्ञापन
हड़ताल ने बढ़ाई मुसीबत
निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों की हड़ताल से शुक्रवार देर रात शहरवासियों की मुसीबत बढ़ गई। तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति में आए फॉल्ट और गिर खंभों को ठीक करने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस वजह से कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सहारा इन्क्लेव, रुस्तमपुर, बेतियाहाता, महुई सुघरपुर, ट्रांसपोर्टनगर, मोहद्दीपुर, जाफरा बाजार समेत शहर के सभी इलाकों में लोगों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी।
पानी के लिए भी लोग हुए परेशान
शाम के वक्त ऐसे समय पर आंधी आई, जिस समय पानी की सप्लाई शुरू होती है। आंधी की वजह से बिजली गुल हुई तो शहर के सारे ट्यूबवेल भी ठप हो गए। हालांकि कुछ इलाकों में सीधे पानी की टंकी से पानी की सप्लाई तो हुई, लेकिन अधिकांश इलाके में लोग पानी को तरस गए। देर रात तक पानी की यह दिक्कत बनी रही।
गेहूं के फसल को काफी नुकसान
बारिश की वजह से गेहूं की फसल को काफी नुकसान होगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अभी गेहूं की फसल पूरी तरह से पक नहीं पाई है। इस बारिश से गेहूं के दाने भीग गए हैं। इससे दाने के काले होने की पूरी आशंका है। ऐसी स्थिति में उनकी चमक खत्म हो जाएगी और बाजार में ऐसे गेहूं का भाव कम हो जाएगा। इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा।
आज हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आंधी की वजह से वातावरण में नमी भी बढ़ गई है। शनिवार सुबह पूरब की ओर से हवा चलेगी। दोपहर बाद हवा का रुख पछुआ हो जाएगा। हल्के बादल भी छाए रहेंगे। गोरखपुर के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
ऑटो पर गिरा पेड़, तीन घायल
मानीराम रेलवे स्टेशन के सामने पीपीगंज से गोरखपुर आ रही ऑटो पर शीशम का पेड़ गया। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं पेड़ गिरने से गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। एसएसबी के जवानों की मदद से पेड़ हटाकर आवागमन चालू कराया गया। पीपीगंज थाना परिसर में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गिरने से थाने के पीछे पीपीगंज-भरवल मार्ग भी अवरुद्ध हो गया, जिसे देर शाम मशक्कत के बाद हटाकर रास्ता बहाल किया गया।