{"_id":"5ccde83cbdec22070d458c31","slug":"151556998204-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, गार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, गार्ड घायल
Sun, 05 May 2019 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
गोरखपुर। चौरीचौरा एक्सप्रेस पर रजवाड़ी स्टेशन के पास मनबढ़ों ने पत्थर फेंके। इससे गार्ड हाजी एसके हुसैन घायल हो गए। उसकी बायीं आंख में गंभीर चोट आई है। गार्ड डीआरएम से पुरस्कार लेने के लिए जा रहे थे। घटना के बाद शनिवार को ऑल इंडिया गार्ड्स कौंसिल पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्यों ने संरक्षक एससी त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक की। कौंसिल की ओर से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और डीआरएम द्वारा गार्ड को अस्पताल जाकर पुरस्कार देने की मांग गई।
जोनल महामंत्री शीतल प्रसाद ने बताया कि घटना दो मई की रात हुई। गोरखपुर के गार्ड एसके हुसैन को चौरीचौरा एक्सप्रेस से संरक्षा पुरस्कार लेने के लिए मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी के पास जाना था। गार्ड की कमी के कारण उन्हें ही चौरीचौरा ट्रेन की जिम्मेदारी सौंप दी गई। रास्ते में वे घायल हो गए। कर्मचारी नेता सुभाष दूबे ने आरोप लगाया कि वाराणसी मंडल के अधिकारियों ने असंवेदनशीलता दिखाते हुए हुसैन का हाल भी जानना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने हुसैन को अस्पताल में ही पुरस्कृत किए जाने की मांग की। इस दौरान एससी त्रिपाठी, आरके श्रीवास्तव, विजयनाथ ठाकुर, केएन चौबे, शिवेंद्र पांडेय, राकेश कुमार, ओम प्रकाश, महेंद्रनाथ, चंद्रमोहन, बबलेश कुमार, सुनील, फिरोजुल, राकेश गुप्ता, राजू दूबे आदि उपस्थित थे।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।