फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP State Executive Committee CM Yogi and Gorakhpur Regions Prominent Leaders named in list

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति: सीएम योगी समेत गोरखपुर क्षेत्र के दिग्गजों को जगह, इन चेहरों को भी मिली तवज्जो

Mon, 26 Oct 2026 10:35 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 26 Oct 2026 10:35 PM IST
सार

विशेष आमंत्रित सदस्यों में भी गोरखपुर क्षेत्र के कई दिग्गजों के साथ नए चेहरों को स्थान मिला है। इनमें प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, गोरखपुर सांसद रवि किशन, देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को स्थान मिला है।

विज्ञापन
BJP State Executive Committee CM Yogi and Gorakhpur Regions Prominent Leaders named in list
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश कार्यसमिति के लिए स्थायी सदस्यों के साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है। गोरखपुर क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी समेत छह दिग्गजों को शामिल किया गया है। इसके साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों में राज्यसभा सांसद डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति के 30 स्थायी सदस्यों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान को स्थान दिया गया है। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में भी गोरखपुर क्षेत्र के कई दिग्गजों के साथ नए चेहरों को स्थान मिला है।
विज्ञापन


विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में इन्हें मिला स्थान
विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर राज्यसभा सांसद और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद रवि किशन शुक्ला समेत 17 दिग्गजों को स्थान मिला है। इसमें गोरखपुर क्षेत्र से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, गोरखपुर सांसद रवि किशन, देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को स्थान मिला है। वहीं एमएलसी सुभाष यदुवंश, एमएलसी राम सूरत राजभर, पनियरा से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, देवरिया से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, बलिया से केतकी सिंह को कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed