फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब दिल्ली तक बोइंग से भरिए उड़ान

अब दिल्ली तक बोइंग से भरिए उड़ान

Sun, 25 Mar 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 25 Mar 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
अब दिल्ली तक बोइंग से भरिए उड़ान
स्पाइस जेट का बोईंग विमान, जिसने रविवार को गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। - फोटो : Amar Ujala
अब दिल्ली तक बोइंग विमान से उड़ सकते हैं। रोजाना उड़ान भरने वाली इस विमान से यात्रा किफायती तो है ही, समय भी कम लगेगा। सुविधाएं अधिक होने से सफर भी आरामदायक होगा। रविवार को एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरी झंडी दिखाने पर स्पाइस जेट के इस बोइंग विमान ने पहली उड़ान भरी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पाइस जेट की सेवा का शुभारंभ करने के बाद कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवागमन की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण कदम है। एक साथ ज्यादा लोग हवाई सफर तय कर सकेंगे। स्पाइस जेट ने अपनी सेवा में विस्तार करते हुए 72 सीट वाली एटीआर (2409) की जगह 189 यात्रियों की क्षमता वाले बोइंग विमान (737-800) की सेवा शुरू की है। गोरखपुर से दिल्ली का किराया 2,999 रुपये है और सफर 80 मिनट में तय होगा।

विज्ञापन

 

पहले दिन रविवार को दिल्ली से बोइंग विमान में 181 यात्री आए, जबकि गोरखपुर से दिल्ली के लिए 184 यात्रियों ने उड़ान भरी। दिल्ली से आए बोइंग विमान का स्वागत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, स्पाइस जेट व वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को स्पाइस जेट के अधिकारियों ने बोइंग विमान की प्रतिकृति सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइस जेट की सेवा के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, निदेशक विमानपत्तन बीएस मीणा, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एके द्विवेदी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार, मेयर सीताराम जायसवाल, पुष्पदंत जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed