{"_id":"59cd39354f1c1ba8538b4cfc","slug":"151506621749-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मी के घर से नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मी के घर से नकदी और जेवरात चोरी
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार की रात चोरों ने बिस्कोहर कस्बे में रेलवे कर्मचारी का घर खंगाल लिया। घटना के समय पत्नी छत पर सो रही थी, जबकि दोनों बेटियां पास में हो रहे जागरण में शामिल होने गई थीं। लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। करीब 20 हजार की नकदी और जेवरात चोरी हुई है। बिस्कोहर कस्बा निवासी वेदभान मौर्या की मुख्य बाजार में फुटकर धागा व बटन की दुकान है। बुधवार रात उनकी पत्नी मुन्नी देवी खाना खाकर छत पर सोने चली गई और उसकी दो बेटियां कमला व रीना बाहर से दरवाजे में ताला लगाकर मंगल बाजार में हो रहे जागरण में शामिल होने चली गई थी। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। रात साढ़े 11 बजे जब दोनों बहन घर वापस आई तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर गई तो दूसरे कमरे में बक्सा खुला हुआ था। दोनों ने मां को बुलाने के बाद स्थानीय चौकी पर फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद मुन्नी देवी ने मामले की जानकारी महराजगंज में रेलवे में कार्यरत पति भागीरथी को दी। पीड़ित के मुताबिक चोर 20 हजार रुपये नकदी, सोने की एक जोड़ी बाली, एक मंगलसूत्र व चांदी की दो जोड़ी पायल ले गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी है। छानबीन की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन