फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सौतेली मां ने हंसिए से वार कर छत से नीचे फेंका

सौतेली मां ने हंसिए से वार कर छत से नीचे फेंका

Thu, 28 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सौतेली मां ने हंसिए से वार कर छत से नीचे फेंका
बर्डपुर/चिल्हिया(सिद्धार्थनगर)। सौतेली मां ने बुधवार देर शाम हंसिए से वार करने के बाद सात वर्षीय बालक को छत से फेंक दिया। चिल्हिया थाना क्षेत्र के मोतीपुर उर्फ गोविंदपुर गांव की है। गंभीर रूप से घायल बालक का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पति की तहरीर पर महिला के विरुद्ध हत्या की कोशिश आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक की छानबीन में घटना का कारण अधिक उम्र के व्यक्ति से विवाह की चिढ़ की बात सामने आई है।
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 13 ग्राम पंचायत के टोला मोतीपुर उर्फ गोविंदपुर निवासी मुश्ताक अहमद की पत्नी गुलनाज का कुछ माह पहले निधन हो गया था। उनके तीन बच्चे अरमान (7), अयान (3) व अनम (9 माह) हैं। मई में मुश्ताक अहमद (35)ने कलवारी थाना क्षेत्र की शहजान खातून(20) से निकाह कर लिया। शहनाज उम्र के अंतर के कारण पहले निकाह को राजी नहीं थी, बाद में घरवालों के दबाव में वह राजी हो गई। छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी में अक्सर अनबन होती थी। बुधवार शाम मुश्ताक सऊदी अरब जाने के लिए घर से निकला। घर पर पत्नी, तीनों बच्चे और मां तसीरन थीं। शाम करीब 6 बजे तसीरन पोते अनम को लेकर गांव में चली गईं। अरमान और अयान घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान शहजान ने अरमान को घर की पहली मंजिल पर बुलाया और उस पर हंसिए से कई वार किए और फिर छत से नीचे फेंक दिया। नीचे मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और घायल बालक को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ अरविंद कोरी ने बताया कि पति मुश्ताक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक छानबीन में मामला अधिक उम्र के व्यक्ति से शादी और सौतेले बच्चों की चिढ़ का सामने आ रहा है।
विज्ञापन


मेरे जेवर बेचकर अपने बेटे का करा देना इलाज...
सात वर्ष के मासूम पर जानलेवा हमले के बाद भी सौतेली मां का दिल नहीं पसीजा। पुलिस हिरासत में ली गई शहजान के चेहरे पर कोई पश्चाताप नहीं। लखनऊ से पहुंचे पति मुश्ताक को देखकर वह कहती रही कि मेरे जेवर बेचकर अपने बेटे का इलाज करा देना। पुलिस व परिजन बार-बार उससे घटना का कारण पूछने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह चुप्पी साधे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट से लौटा मुश्ताक
मुश्ताक अहमद रोजगार के लिए सऊदी अरब जा रहा था। उसे लखनऊ से फ्लाइट पकड़नी थी। एयरपोर्ट पर फ्लाइट तक पहुंचने के लिए वह जांच प्रक्रिया से गुजर चुका था। इसी दौरान उसे पत्नी द्वारा बेटे पर हमला करने की खबर मिली और वह फ्लाइट छोड़कर घर लौट आया। मुश्ताक का कहना था कि उसे तनिक भी आभास नहीं था कि शहजान ऐसा करेगी, वरना वह बच्चों को उसके भरोसे नहीं छोड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed