{"_id":"59cbfe104f1c1bc1538b4c28","slug":"151506541072-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शिक्षक गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शिक्षक गैरहाजिर मिले
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले 10 संभावित विद्यालयों का निरीक्षण डीआईओएस ने बुधवार को किया। महाबीर छपरा इंटर कॉलेज में चार शिक्षक गैरहाजिर मिले, जबकि सभी विद्यालयों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। गैरहाजिर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि सभी विद्यालयों को सीसीटीवी कैमरे न लगाने पर केंद्र न बनाने की चेतावनी दी गई।
महाबीर छपरा इंटर कॉलेज में प्रदीप कुमार सिंह, सारिका पाठक, रीना सिंह व रुद्र प्रताप सिंह गैरहाजिर थे। 13 कमरों में से आठ में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसी तरह सर्वोदय इंटर कॉलेज में 16 में 12 कमरों में तथा रामप्रसाद विस्मिल इंटर कॉलेज में 13 में 5 कमरों में ही सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। जगदीश इंटर कॉलेज पांडेयपार में छह कक्षाएं टीनशेड में चलती मिली, जबकि 12 में से सिर्फ पांच कमरों और आदर्श जनता इंटर कॉलेज में में 14 में छह कमरों में ही कैमरे लगे थे। डीआईओएस ने तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।