फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   काम छोड़कर अनुदेशक धरने पर

काम छोड़कर अनुदेशक धरने पर

Mon, 04 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
काम छोड़कर अनुदेशक धरने पर
संतकबीरनगर। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अनुदेशकों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर में धरना दिया। इस दौरान अनुदेशकों ने सीएम को संबोधित मानदेय वृद्धि समेत तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन बीएसए को दिया। प्रदेश सचिव अनूप राय ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर अनुदेशक समय-समय पर सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये के शासनादेश को जल्द से जल्द जारी करके मार्च से बढ़ा हुआ मानदेय जारी किया जाए। अनुदेशकों का मानदेय बढ़ोत्तरी केंद्र सरकार से पास हो चुका है और प्रथम किस्त भी जारी हो चुकी है। महिला अनुदेशकों का छह माह का वैतनिक प्रसूता अवकाश देय होना चाहिए। इसके साथ ही वर्ष 2013 में अनुदेशकों की नियुक्ति के समय बिना किसी मानक तथा बिना किसी विकल्प को लिए हुए मनमाने तरीके से अनुदेशकों को उनके गृह ब्लॉक से दूर ब्लॉक में भेज दिया गया। जिलाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ल ने कहा कि यदि हमारी मांगो का सकारात्मक परिणाम न आने की दशा में प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आठ सितंबर को समस्त अनुदेशक लखनऊ पहुंच कर राज्य परियोजना कार्यालय का घेराव करेंगे। धरने को देवनारायण चौधरी, कमलेश आर्य, सुमित, सुनील दुबे, इंसाफ अली, आशुतोष त्रिपाठी पृथ्वीपाल, एसपी चौधरी, गीता, पुष्पजीवी, ऋचा दुबे, दिवाकर, अजय राय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान आमिर शाह, रीना यादव, पूनम, बाबूलाल, श्रद्घा, सरिता, स्नेही, नंदिनी, सुभाष, महेंद्र, लालबिहारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed