फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इं टरसिटी एक्सप्रेस के पहिए में चिंगारी

इं टरसिटी एक्सप्रेस के पहिए में चिंगारी

Thu, 06 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
इं टरसिटी एक्सप्रेस के पहिए में चिंगारी

विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी के पहिए से बुढ़वल स्टेशन के पास चिंगारी निकलता देख पास के कोच में बैठे यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन के रुकते ही कुछ यात्री बोगी से नीचे कूद गए और चुटहिल हो गए। आरपीएफ जवानों ने लोगों को समझाकर ट्रेन रवाना की।

इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार शाम करीब 6.30 बजे बुढ़वल स्टेशन के पास पहुंची थी कि इंजन की तरफ लगी महिला बोगी के पहिए से चिंगारी निकलने लगी। आग की आशंका में बगल की बोगी में बैठे यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। आग की सूचना पर यात्री दहशत में आ गए और बोगी से कूद पड़े। इस दौरान कुछ यात्री चुटहिल भी हो गए। ट्रेन रुकती देख आरपीएफ के जवान, ड्राइवर और गार्ड भी पहुंच गए। थोड़ी ही देर में चिंगारी बंद हो गई। आरपीएफ जवानों ने लोगों को चिंगारी के बुझ जाने की जानकारी देकर शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed