{"_id":"5942db754f1c1beb2f8b4847","slug":"151497553781-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन स्कूल प्रबंधकों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन स्कूल प्रबंधकों ने दी चेतावनी
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। स्कूल बंदी को नोटिस वापस लेने आदि मांगों को लेकर वित्त विहीन प्रबंधक संघ के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर आठ दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को धरना दे रहे प्रबंधकों ने कहा कि प्रशासन से समस्याओं के निस्तारण की मांग की जा रही है। धरने को आठ दिन बीत गए हैं, आजतक किसी भी अधिकारी ने हमारी सुध नहीं ली। प्रबंधकों ने सड़क पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। नौतनवा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीश पांडेय ने कहा कि सरकार के सर्वशिक्षा अभियान को यही प्रबंधक सफल बना रहे हैं। लेकिन शासन इन स्कूलों को बंद कर रही है। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि शासन इन विद्यालयों की मान्यता की प्रक्रिया सरल करें तथा नोटिस को वापस लेकर मान्यता विहीन विद्यालयों के संचालन में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को स्थानीय नगर के सक्सेना चौराहे से जिला मुख्यालय तक उग्र प्रदर्शन होगा। सिसवां से आए प्रबंधक ने कहा कि अगर स्कूलों को बंद कर दिया गया तो तमाम लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
जितेंद्र आर्य ने कहा कि यदि समय रहते शासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर राम राज चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, उमेश, अनिल, राजेश्वर यादव, सुनील गुप्ता, बलवंत सिंह, विजय यादव, दिनेश चंद्र, पंकज, अमिर महेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जितेंद्र आर्य ने कहा कि यदि समय रहते शासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर राम राज चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, उमेश, अनिल, राजेश्वर यादव, सुनील गुप्ता, बलवंत सिंह, विजय यादव, दिनेश चंद्र, पंकज, अमिर महेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन