{"_id":"59370eee4f1c1bc24d8b45e1","slug":"149678054219-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश में कीचड़ में सना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश में कीचड़ में सना शहर
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सोमवार आधी रात को आंधी के साथ शुरू हुई बारिश रुक-रुककर मंगलवार दोपहर तक जारी रही। इसके कारण शहर के विभिन्न इलाके कीचड़ में सन गए। गड्ढे वाली सड़कों में पानी भर गए तो कुछ इलाकों में सिल्ट से भरी नालियों की वजह से गंदा पानी सड़क पर ही फैला रहा।
दरअसल नगर निगम के सफाई कर्मचारी सड़कों की सफाई के दौरान सिर्फ कूड़ा करकट ही इकट्ठा करते हैं, सड़कों पर कभी झाड़ू नहीं लगाते। ऐसे में जब भी बारिश होती है तो धूल कीचड़ में तब्दील हो जाती है। मंगलवार को भी शहर का नजारा इसी वजह से कुछ ही ऐसा नजर आया। बगहा बाबा मंदिर रोड, रेती रोड, अस्पताल रोड, नगर निगम से होते हुए बैंक रोड, एक मीनार मस्जिद रोड, रुस्तमपुर समेत कई इलाकों में सड़क और पटरी कीचड़ से सने नजर आए। इससे कई जगहों पर बाइक सवारों और राहगीरों को परेशानी हुई। लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। कई जगहों पर तो लोग फिसलते-फिसलते बचे।
बारिश ने बिगाड़ी नगर निगम की योजना
नगर निगम ने 15 जून तक शहर के 230 नालों की सफाई की योजना तैयार की थी, लेकिन बारिश ने नगर निगम की योजना बिगाड़ दी है। सफाई के दिनों में हो रही बारिश से सारा कीचड़ सड़क पर फैल रहा है। इससे न सिर्फ सड़कों की सूरत बिगड़ रही है बल्कि लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसा ही कुछ नजारा दिखा फिराक चौराहे से रुस्तमपुर ढाले तक हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग का। नाले की सफाई के बाद सिल्ट सड़क किनारे रख दी गई थी। बारिश के बाद वह सड़क पर फैल गई। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि बारिश के दौरान जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े नालों की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
94 किलोमीटर की रफ्तार से चली थी आंधी
गोरखपुर। सोमवार आधी रात को करीब 94 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली थी। इससे शहर के विभिन्न इलाकों की बिजली गुल हो गई। आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान करीब 14 डिग्री गिर गया। इससे तीन-चार दिनों से हो रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। बुधवार को भी बादलों के मेहरबान रहने की संभावना है। बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार पिछले 37 साल के दौरान इससे ज्यादा रफ्तार से हवा सिर्फ 5 मई 1980 को करीब 120 किलोमीटर की रफ्तार से चली थी। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 11 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान में भी करीब सात डिग्री की गिरावट हुई और 21.4 डिग्री पहुंच गया। उन्होंने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 जून को फिर से गरज के साथ बारिश की संभावना है।