फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एनीमिया पर नियंत्रण को देंगे आयरन की गोली

एनीमिया पर नियंत्रण को देंगे आयरन की गोली

Fri, 18 Jan 2019 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
एनीमिया पर नियंत्रण को देंगे आयरन की गोली
एनीमिया पर नियंत्रण को देंगे आयरन की गोली
विज्ञापन

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे 5588 कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। एनीमिया मुक्त भारत के लिए अब विकली आयरन एंड फोलिक एसिड सप्लीमेंट (विफ्स) अभियान चलेगा। अभियान के तहत एनीमिया पर नियंत्रण के लिए संबंधित मरीजों को आयरन की गोली खिलाई जाएगी। यह गोली को सप्ताह में एक बार खिलाई जाएगी।

एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एनीमिया एक गंभीर समस्या है। जो शारीरिक व मानसिक क्षमता को प्रभावित करती है। यह विश्व में सबसे अधिक पाईं जाने वाली पोषण संबंधी कमियों में से एक है। भारत की आधा से ज्यादा जनसंख्या एनीमिया से पीड़ित है। एनीमिया बच्चों, प्रजनन आयु समूह की महिलाओं, किशोर व किशोरियों को अधिक प्रभावित करती है। शरीर में खून की कमी होने पर संबंधित लोग एनीमिया से प्रभावित हो जाते हैं। एनीमिया मुक्त भारत के लिए अब आयरन एंड फोलिक एसिड सप्लीमेंट अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अभी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, एसीएमओ ने राज्य स्तर पर प्रशिक्षण ले लिया है। अब प्रत्येक ब्लॉक से 6-6 कर्मचारी प्रशिक्षित किए जाएंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 72 लोग जिले के सभी बारह ब्लॉकों के 5516 शिक्षक व आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। ब्लॉक स्तर पर दो चिकित्सक, किशोर परामर्शदाता, एबीएसए, सीडीपीओ, बीसीपीएम, बीपीएम को 15 फरवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed