फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रसूल हम तेरे प्यारों का गम मनाते हैं...

रसूल हम तेरे प्यारों का गम मनाते हैं...

Sun, 16 Sep 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 16 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
रसूल हम तेरे प्यारों का गम मनाते हैं...
खूनीपुर से निकले पांचवीं मुहर्रम के मातमी जुलूस को देख नम हुई आंखें - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। अंजुमन हैदरी हल्लौर का पांचवी मुहर्रम का मातमी जुलूस रविवार रात को खूनीपुर से अपनी पुरानी रवायत के साथ निकला। ‘रसूल हम तेरे प्यारों का गम मनाते हैं, हर एक हाल में फर्शे अजा सजाते हैं’ नफीस हल्लौरी के इसी नौहे पर मातम करते हुए जुलूस खूनीपुर चौक पहुंचा। लोग सड़कों, गलियों और छतों पर जमा रहे। कस्बा हल्लौर से आए तमाम लोगों के जंजीरी और कमां (छोटी तलवार) के मातम देख कर अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान हर तरफ या हुसैन, या हुसैन की सदा गूंजती रही। इससे पहले महिलाओं ने मजलिस व मातम किया।
विज्ञापन



जुलूस अंजुमन इस्लामिया से नखास चौक, रेती चौक होते हुए गीताप्रेस रोड स्थित इमामबाड़ा आगा साहेबान में पहुंचा। यहां हल्लौर एसोसिएशन की जानिब से मजलिस हुई। जुलूस के समापन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजी. कैसर रिजवी ने सभी धन्यवाद दिया। जुलूस में राशिद रिजवी, आसिफ रिजवी, आरिफ रिजवी, जव्वाद, मोजिजा, अरमान हैदर, मोहम्मद रिजवी, जौन, सुहेल, रिजवान, सुलतान, तनवीर, अहमद, दिलशाद, एडवोकेट एवं कमाल असगर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

‘इस्लाम की सीख, इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं’

गोरखपुर। इतिहास गवाह है कि जालिम यजीद सारे जुल्म करने के बाद भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका और हार गया लेकिन इमाम हुसैन जान दे के भी जीत गए क्योंकि वह जुल्म के आगे नहीं झुके। इस्लाम अमन का मजहब है जो यह सिखाता है कि इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नहीं। ये बातें नफ ीस रिजवी एडवोकेट ने पांचवी मुहर्रम को खूनीपुर से निकलने वाले मातमी जुलूस की मजलिस में कही। उन्होंने कहा कि दुनिया के सारे कैलेंडर नए साल के साथ खुशियों का पैगाम लेकर आते हैं लेकिन सिर्फ एक इस्लामी कैलेंडर ऐसा है जो नए साल के साथ गम का पैगाम लेकर आता है। आज से तकरीबन 1400 साल पहले 61 हिजरी के मुहर्रम महीने में पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन को उनके 72 साथियों के साथ बेदर्दी से करबला में जालिम यजीदी फ ौज द्वारा शहीद कर दिया था। मुहर्रम में उसी शहादत की याद मनाने का महीना है। नफ ीस रिजवी ने कहा कि जब कभी हम दुनिया में आतंकवाद, भ्रष्टाचार और जुल्म देखें और अपने आप को अकेला महसूस करें तो कर्बला के पैगाम को याद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed