फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बेकाबू ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

बेकाबू ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

Wed, 31 Jan 2018 11:35 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 31 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
- फोटो : Demo pic
बांसी(सिद्धार्थनगर)। बांसी-नौगढ़ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के सोनखर गांव के पास मंगलवार की देर रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के टड़िय़ा गांव निवासी चंद्रिका शर्मा (40) मंगलवार रात 10 बजे बांसी की ओर जा रहा था। अभी वह बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित सोनखर गांव के पास पहुंचा था कि बस्ती ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। आसपास के ने पुलिस टीम को सूचना दी। वहीं घायल को एंबुलेंस से बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक कब्जे में है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed