फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खरोह-सलेमपुर फोरलेन के निर्माण को 30 करोड़ मिले

खरोह-सलेमपुर फोरलेन के निर्माण को 30 करोड़ मिले

Tue, 05 Dec 2017 11:46 PM IST
deoria
deoria Updated Tue, 05 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खरोह-सलेमपुर फोरलेन के निर्माण को 30 करोड़ मिले
देवरिया। गौरीबाजार के खरोह चौराहे से सलेमपुर तक निर्माणाधीन हाइवे के लिए शासन ने 30 करोड़ रुपये और स्वीकृत किए गए हैं। बजट के अभाव में पिछले कुछ माह से निर्माण की गति धीमी हो गई थी। अब रकम मिलने के बाद देवरिया नगर में निर्माण कार्य पूरा करने पर लोकनिर्माण विभाग का जोर है, ताकि शहरवासियों को जाम से निजात मिल सके। सपा सरकार में देवरिया-गोरखपुर की सीमा के खरोह चौराहे से सलेमपुर तक फोरलेन स्वीकृत हुआ था। इसके निर्माण में 336 करोड़ की लागत तय हुई थी। पहली किस्त के रूप में 60 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। बाद में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसके निर्माण की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने ले ली। बजट के अभाव में करीब तीन माह से फोरलेन का निर्माण कार्य रुका हुआ था। दो दिन पहले शासन से 30 करोड़ रुपये इसके लिए लोकनिर्माण विभाग को मिले। इसमें दस करोड़ पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड और बीस करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के पास हैं। दोनों मिलकर फोरलेन निर्माण कार्य करा रहे हैं। एक्सईएन डीके चौधरी ने बताया कि बजट मिला है। फोरलेन निर्माण कार्य में तेजी आएगी। शहर और इसके दोनों तरफ पांच-पांच किलो मीटर सड़क निर्माण कराने पर जोर है ताकि आए दिन शहर में लगने वाली जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed